Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में बजरंगदल के कार्यकर्ता हिरासत में लिए:ईद पर मिश्रित आबादी वाले गांव में हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंचे

    1 hour ago

    1

    0

    गाजियाबाद में बजरंगदल के कार्यकर्ताओं को आज भोजपुर पुलिस ने रोक दिया। यह सभी कार्यकर्ता भोजपुर थाना क्षेत्र के मुकीमपुर गांव में हनुमान चालीसा का पाठ करने जा रहे थे। यह गांव में मंदिर और मस्जिद आसपास है। जहां तनाव न हो जाए इसलिए गाजियाबाद पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को गांव में जाने की इजाजत नहीं दी है। पुलिस को आशंका है कि ईद के दिन आज माहौल बिगड़ सकता है। सभी को पुलिस थाने लेकर पहुंची है। यहां कार्यकर्ताओं की पुलिस ने नोंकझोंक भी हुई। 10 से अधिक कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट किए गए हैं। मिश्रित आबादी का गांव है मुकीमपुर गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में मिश्रित आबादी का गांव है। यहां मस्जिद के पास ही मंदिर भी है। बजरंगदल के कार्यकर्ता आज शनिवार सुबह निकले। गांव के बाहर भी भोजपुर पुलिस ने सभी को रोक दिया। पुलिस ने कहा आप आगे नहीं जा सकते। इससे माहौल बिगड़ सकता है। जिसमें कार्यकर्ताओं ने कहा पुलिस एक समुदाय को बढ़ावा दे रही है। पहले भी वहां नमाज नहीं होती थी। इस पर पुलिसकर्मियों से हॉकटाक भी हुई। एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता पहुंचे इस मौके पर शुभम शर्मा ने कहा कि हमनें पहले ही बताया था कि हम हनुमान चालीसा का पाठ करने जाएंगे। हमारे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। पुलिस सभी को थाने लाई है, प्रशासन मुस्लिमों को भी रोके। उन्हें नहीं रोक रहा है। निशांत त्यागी, आकाश अरोड़ा, ललित शर्मा, अजय चौहान, रवि राघव, रजत, आदित्यय, बादल, नितिन, चिराग, बंटी, अमरदीप अन्य हैं। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि पूरे मामले में माहौल नहीं बिगड़ने देगी। बिना अनुमति के कुछ लोगों को रोका गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर विश्वविद्यालय में नए कुलपति की तलाश शुरू:15 अप्रैल तक आवेदन का मौका, जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
    Next Article
    प्रयागराज में अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट कैंसिल:तकनीकी खामी की वजह से फ्लाइट रद्द, यात्रियों ने लगाया लापरवाही का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment