Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की 35 ट्रेनों के रूट बदले, 13 निरस्त:मुंबई- हावड़ा जाने वाली ट्रेनों के रूट बदले, 9 का टाइम बदला

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर से होकर गुजरने वाली 35 ट्रेनों के रूट बदले गए है, इसके साथ ही 13 ट्रेनों में आंशिक बदलाव किया गया है। जिसका असर कानपुर सेंट्रल, अनवरगंज, गोविदपुरी से होकर चलने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा। कानपुर गंगा रेल पुल की डाउन लाइन पर चल रहे मेगा ब्लॉक के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर चल रहे यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण ट्रेनों के संचालन पर बड़ा असर पड़ा है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस काम की वजह से 35 ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं, जबकि 13 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। इसके अलावा 9 ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों से देरी से चलाई जाएंगी। इन बदलावों का असर कानपुर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों पर भी पड़ा है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय के अनुसार, प्रतिदिन चलने वाली आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी ट्रेन (12488) 30 अप्रैल को बदले हुए मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, वाराणसी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन के रास्ते संचालित की जाएगी। इसी तरह कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल (12505) 29 अप्रैल को और आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या (12506) 30 अप्रैल को परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। सप्ताह में चार दिन चलने वाली आनंद विहार टर्मिनल-पुरी ट्रेन (12816) को भी 30 अप्रैल को मिर्जापुर के बजाय सीधे कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-वाराणसी रूट से चलाया जाएगा। वहीं बाड़मेर-हावड़ा ट्रेन (12324) के मार्ग में भी बदलाव किया गया है और यह ट्रेन मिर्जापुर स्टेशन को छोड़कर चलेगी। इसके अलावा लोकमान्य तिलक-बलिया ट्रेन (11071 और 11072) का रूट भी 29 अप्रैल को बदला जाएगा। यह ट्रेन अब जंघई, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, भीमसेन, झांसी और बीना के रास्ते चलेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। अधिक जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॅाल करके जानकारी ले सकते है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला आरक्षण के समर्थन में सड़कों पर उतरीं महिलाएं:मुज़फ़्फ़रनगर में शक्ति प्रदर्शन, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    बदायूं में दो बाइकों की टक्कर:मासूम बच्चे और महंत की मौत, चार लोग घायल, बाइक से शादी में जा रहा था परिवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment