Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में बाइक से गिरी महिला की मौत:पति के साथ जाते समय हादसा, ब्रेकर पर अनियंत्रित हुई बाइक

    1 hour ago

    1

    0

    एटा जिले के अवागढ़ थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 30 वर्षीय महिला रेनू यादव की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी, तभी ब्रेकर पर बाइक से उछलकर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। यह घटना अवागढ़ थाना क्षेत्र के किला बाईपास के समीप हुई। रेनू यादव अपने पति प्रिंस यादव के साथ एटा की ओर से गद्देसरा गांव जा रही थीं। ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर उछली, जिससे रेनू यादव नीचे गिर गईं। घायल अवस्था में महिला को तुरंत अवागढ़ स्थित एक अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही रेनू यादव ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। इस संबंध में थाना प्रभारी अवागढ़ अखिलेश दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क हादसे में महिला घायल हुई थी, जिसे परिजन उपचार के लिए ले जा रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिवहन मंत्री के शाहजहांपुर ARTO ने छुए पैर, VIDEO:47 करोड़ की 4 परियोजनाओं को उद्घाटन, बोले- विपक्ष नहीं चाहता महिलाएं नेता बनें
    Next Article
    गाजीपुर में लू से बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी:जिला प्रशासन ने लोगों से विशेष सावधानियां बरतने की अपील की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment