Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के 10 इलाकों में बिजली की शटडाउन:केस्को पुराने पोल हटाने, नए लगाने का कराएगा कार्य, 3 से 4 घंटे आपूर्ति रहेगी बाधित

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में गुरुवार को 10 से ज्यादा इलाकों में बिजली का शटडाउन लिया जाएगा। केस्को विधुत विभाग पुराने पोल हटाने और न्यू पोल लाइन शिफ्टिंग का कार्य विभिन्न क्षेत्रों में कराएगा। जिसके कारण 3 घंटे से लेकर 4 घंटे तक अलग-अलग क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस कार्य के लिए 50 से ज्यादा कर्मचारी कार्य करेंगे। इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी आभा नर्सिंग होम, रैना मार्केट में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पी रोड में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। तात्या टोपे नगर में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वैष्णवी बिहार कच्ची बस्ती वरुण बिहार में सुबह 11:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। देवकी नगर क्षेत्र के अंतर्गत दोपहर 12 बजे शाम 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सिंहपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विकास नगर मकड़ी खेड़ा में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग अपील बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कुि समय से अपने बिजली संबंधी कार्य को पूरा कर लें। बिजली मरम्मत का कार्य पूरा करने के तुरंत बाद बिजली सुचारू रूप से सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईकोर्ट के आदेश पर पहुंची टीम को गांव से खदेड़ा:सहारनपुर में लेखपाल ने शौचालय में घुसकर बचाई जान, पानी निकासी को लेकर हंगामा
    Next Article
    छत पर टहल रही महिला की गला रेत कर हत्या:बाहर लगी सीढ़ी के रास्ते ऊपर चढ़ा, आरोपी फरार, तलाश में जुटी गोरखपुर पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment