Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छत पर टहल रही महिला की गला रेत कर हत्या:बाहर लगी सीढ़ी के रास्ते ऊपर चढ़ा, आरोपी फरार, तलाश में जुटी गोरखपुर पुलिस

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में एक युवक ने महिला का गला रेत कर हत्या कर दिया। बुधवार की देर शाम महिला अपने छत पर टहल रही थी। तभी बाहर लगी सीढ़ी के रास्ते वह छत पर चढ़ा और चाकू से वार कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। यह सब देखकर परिवार के लोगों में चींख पुकार मच गई। आनन-फानन में घायल महिला को हॉस्पिटल ले कर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गुस्साएं परिजनों ने शव को रखकर हंगामा किया और आरोपी के तत्काल गिरफ्तारी का मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उचित कार्रवाई का लिखित आश्वाशन दिया। तब जाकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि आरोपी मृतिका के देवर का दोस्त है। जो गांव में ही रहता है। ससुर के तहरीर पर FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। मामला गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर कटरा बाजार का है। जानिए पूरा मामला… गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र की गजपुर कटरा बाजार की रहने वाली खुशबू की बुधवार देर शाम हत्या कर दी गई। मृतिका के ससुर प्रकाश ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनकी बहू खुशबू शाम को घर की छत पर टहल रही थी। इसी बीच घर के बाहर लगी लोहे की सीढ़ी से आरोपी सिताराम छत पर चढ़ गया। खुशबू कुछ समझ पाती, इससे पहले उसने चाकू से उसका गला रेत दिया और फरार हो गया। आसपास के लोग अपने छत से यह देख कर चिल्लाएं। और तुरंत इसकी सूचना ससुर और देवर को दी। जानकारी मिलते ही दोनों घबरा कर छत पर भागे और देखा कि खुशबू खून से सनी हुई गिरी पड़ी है। देखते ही वे लोग चिल्ला उठे। इतने देर में आसपास के लोग भी जुट गए। आनन-फानन खुशबू को गगहा स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने को कहा। उसी समय परिजन विरोध करने लगे। और मांग की कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाता है। तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करने देंगे। बहुत देर तक समझाने और सीओ गोला दरवेश कुमार के लिखित आश्वासन देने के बाद वे लोग माने। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 4 साल पहले हुई थी शादी, पति दुबई है बताया जा रहा है कि खुशबू का मायका बांसगांव थाना के लाहीडाड़ी में है। चार साल पहले उसकी शादी गजपुर निवासी उपेंद्र के साथ हुई थी। दोनों से कोई संतान नहीं थी। छह मार्च को उपेंद्र रोजगार के सिलसिले में दुबई गया है। घर में सिर्फ खुशबू, उसके ससुर प्रकाश और देवर जितेंद्र रहते थे। परिवार में और कोई नहीं है। वहीं देवर ने बताया कि उसका दोस्त भाभी कि हत्या कर दिया है। पता नहीं कैसे छत पर चला गया। CCTV फुटेज से पहचान कर ली गई एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी ने बताया कि ससुर की तहरीर पर आरोपी सिताराम के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसी कैमरे के फुटेज से उसकी पहचान भी कर ली गई है। पुलिस की टीम आरोपी के गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही गिरफ्तार करवारदात की असली वजह का खुलाशा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के 10 इलाकों में बिजली की शटडाउन:केस्को पुराने पोल हटाने, नए लगाने का कराएगा कार्य, 3 से 4 घंटे आपूर्ति रहेगी बाधित
    Next Article
    पिता थे मामूली स्टंटमैन लेकिन बेटा बना सुपरस्टार, रंग रूप से उठकर दिमाग से हासिल किया हिट हीरो का तमगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment