Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर-बुंदेलखंड में BJP प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की नब्ज टटोली:पंकज चौधरी बोले-आगामी चुनावों में पार्टी विधायकों के प्रदर्शन को आधार बनाएगी

    4 hours ago

    1

    0

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि आगामी चुनावों में पार्टी विधायकों के प्रदर्शन को प्रमुख आधार बनाएगी। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में तीन दिवसीय प्रवास के दौरान उन्होंने संगठन की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की समस्याओं और राजनीतिक हालात पर चर्चा की। मंगलवार को कानपुर पहुंचे पंकज चौधरी ने कहा- डीएमके के साथ कांग्रेस ने विश्वासघात किया है। सत्ता पाने के लिए 40 साल की दोस्ती छोड़ दी। ऐसा लगता है कि इंडी एलायंस बिखर जाएगा। पंकज चौधरी का 7 से 9 जून का ये दौरा साफ तौर पर प्रबुद्ध वर्ग पर फोकस दिखाई दिया। तीन दिनों में कानपुर नगर से शुरू हुए इस दौरे में 6 जनपदों में सभी जगह प्रबुद्ध वर्गों के साथ बैठक और कार्यक्रम किए गए। इसके साथ ही स्थानीय मंदिरों में दर्शन के साथ ही साधु-संतों से भी मुलाकात की गई। संतों को सम्मानित करने के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। प्रदेश अध्यक्ष के बुंदेलखण्ड के इस दौरे में पंकज चौधरी का प्रबुद्ध प्लान नजर आया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट 7 जून को पंकज चौधरी कानपुर पहुंचे, यहां कानपुर-बुंदेलखण्ड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के निवास पर पहुंचकर उनके दिवंगत बड़े भाई रामपाल की श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद यहां से वो कानपुर देहात के लिए रवाना हो गए। रनियां से ही प्रदेश अध्यक्ष का कई जगह स्वागत किया गया। कानपुर देहात में सचान जी के कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों बैठक कर संवाद किया। अनोखे अंदाज में बुल्डोजर से पुष्पवर्षा कर स्वागत भी हुए। पंकज जब जालौन पहुंचे तो रास्ते में स्वागत हुआ, यहां 20 जगह कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से मुलाकात की। 7 जून की रात को झांसी सर्किट हाउस पहुंच गए, यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जहां संबोधन में कहा कि जिस विश्वास के साथ मुझे प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। लेकिन पंकज ने यहां कार्यकर्ताओं से कहा कि यह मेरी जिम्मेदारी तब पूरी होगी जब आपका भरपूर साथ मेरे साथ बना रहेगा। अब पढ़िए 8 जून को प्रदेश अध्यक्ष का दौरा झांसी में सुबह सर्किट हाउस से निकलने के बाद प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ मुलाकात की। इसके बाद दतिया में दर्शन किया, इसके बाद यहां से संतों के एक समागम में हिस्सा लिया। 11 संतों को सम्मान किया। उन्होंने समागम में कहा कि बीजेपी सनातन को मानने वाली पार्टी है। साधु-संतों का ही आशीर्वाद है कि वर्तमान में 22 राज्यों में बीजेपी की सरकार है। साल 2014 से 2026 तक लगातार सफलता मिल रही है। इसी आशीर्वाद से 2027 में भी बड़ी जीत मिलेगी। पंकज 8 जून को ही ललितपुर के लिए रवाना हो गए, यहां माता टीला गेस्ट हाउस में रात्रि को रुक गए। अब पढ़िए 9 जून को प्रदेश अध्यक्ष का दौरा ललितपुर में मंगलवार को सुबह माता मालिनी मंदिर में दर्शन से शुरुआत की गई। इसके बाद यहीं पर वृक्षारोपण किया गया। ललितपुर में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से संवाद किया। इसके बाद जिला बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। मंगलवार को इस बैठक पर सपा पर प्रदेश अध्यक्ष हमलावर हुए, उन्होंने अखिलेश यादव पर कहा कि वो अब सपा का नाम लेने में भी डरते हैं, क्योंकि अब वो पीडीए-पीडीए चिल्ला रहे हैं। असली पीडीए तो मैं हूं, अखिलेश अब सपा बोलने में क्यों डर रहे हैं, इसकी वजह है कि सपा जब यूपी में सत्ता में रही तो उसने दंगा पार्टी होने का ब्रांड हासिल किया था। मंगलवार शाम को पंकज औरैया पहुंचे, कई जगह यहां कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर संवाद किया। इसके बाद यहां से कानपुर नगर के लिए रवाना हो गए। रात करीब 9.45 पर शहर के नवाबगंज स्थित अशोक साहू के निवास पहुंचे जहां प्रबुद्धजनों से संवाद किया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। यहां कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया। प्रबुद्धजनों को भी सम्मानित किया। पंकज का तीन दिन में 50 स्थानों पर हुआ स्वागत प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का कानपुर देहात से लेकर 6 जनपदों में 50 से ज्यादा जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कानपुर देहात से लेकर जालौन तक कई जगह अनोखे अंदाज में बुल्डोजर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इन जनपदों का किया दौरा कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, झांसी, ललितपुर और औरैया जनपद का दौरा किया। कानपुर में पंकज चौधरी बोले जब प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली, तो 6 क्षेत्रों में दौरा किया था। लेकिन कानपुर-बुंदेलखण्ड का हिस्सा रह गया था। इस लिए मेरे मन में था, इस लिए मैं इस क्षेत्र में घूमा। जब इस क्षेत्र में दौरा किया तो देखा कि कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है, इससे लगता है 2027 में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिलने वाली है। उन्होंने कहा 2024 में जो नेरेटिव सेट किया गया था, गुमराह किया गया था। उसके बाद जो भी चुनाव हुए हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार और बंगाल का भी चुनाव देखा, बंगाल में परिवारवाद और भ्रष्टाचार को जनता ने खत्म कर दिया और बीजेपी की सरकार बनाई। यूपी में भी जातिवाद और माफियावाद को जनता ने जो खत्म किया था, अब परिवारवाद को भी खत्म होगा। 2027 में यूपी की जनता बंगाल की तरह हाल करने वाली है। एमपी में राज्यसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा खारिज किए जाने के सवाल पर कहा कि पर्चा गलत भरा होगा इसी लिए खारिज हुआ होगा। ये जो चुनाव आयोग का मामला है। संगठन के पदाधिकारियों की नई लिस्ट के आने का इंतजार किए जाने के सवाल पर कहा कि थोड़ा अभी धैर्य बनाए रखें, सब्र रखें वो भी होगा। यूपी की कानून व्यवस्था आज पूरे देश के लिए मॉडल बन चुकी है, साल 2017 से पहले का यूपी और अब 2017 के बाद से 2026 तक कानून व्यवस्था को देख लीजिए अंदाजा लग जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इंडिया गठबंधन बिखर जाएगा, क्योंकि कांग्रेस ने जिस तरह से अपने 40 साल पुराने दोस्त डीएमके को सत्ता पाने के लिए धोखा दे दिया, विश्वासघात किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ज्वाइनिंग लेटर हाथ में था..नौकरी से पहले छीन ली जिंदगी:पत्नी बोलीं- मुझे भी मारना चाहते थे, सहारनपुर में साले ने जीजा को गोली मारी
    Next Article
    पुलिस भर्ती परीक्षा: हाथ में जूता लिए दिखे अभ्यर्थी:सघन चेकिंग तलाशी के बाद मिला प्रवेश, पेपर ईजी टू मॉडरेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment