Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में विधायक ने बिजली विभाग पर लगाए आरोप:प्रभारी मंत्री ने स्मार्ट मीटर शिकायतों के तत्काल निस्तारण का दिया निर्देश

    9 hours ago

    3

    0

    कन्नौज कलक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने स्मार्ट मीटर लगाने के तरीके और उनसे जुड़ी शिकायतों को लेकर भी विभाग को चेतावनी दी है। कलक्ट्रेट सभागार में भाजपा विधायक कैलाश राजपूत ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं की सहमति के बिना उनके घरों में स्मार्ट मीटर न लगाए जाएं। उन्होंने यह भी मांग की कि स्मार्ट मीटर से संबंधित सभी शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाए। विधायक ने तिर्वा एसडीओ के खिलाफ भी शिकायत की, आरोप लगाया कि वे फोन नहीं उठाते और अक्सर स्विच ऑफ रखते हैं, जिससे बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता। विधायक की शिकायत पर जिले की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने बिजली विभाग को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान बिजली विभाग ने बताया कि जिले में अब तक 82 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। विभाग ने यह भी जानकारी दी कि स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए विभिन्न स्थानों पर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटी की शादी कराके लौट रहे मां-बाप-भाई की मौत:दो ड्राइवर, पालतू कुत्ते की भी जान गई; मऊ में ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो
    Next Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा आज से शुरू होगी:3 दिन चलेगी, लखनऊ में 55 केंद्रों पर 1.33 लाख अभ्यर्थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment