Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में ट्यूबवेल ऑपरेटरों ने मंत्री असीम अरुण को घेरा:नौकरी से निकाले जाने पर हंगामा, मंत्री ने दिया दूसरे काम का आश्वासन

    1 hour ago

    1

    0

    कन्नौज में रविवार को नगर पालिका परिषद के श्रमिक सम्मान समारोह में पहुंचे समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण को ट्यूबवेल ऑपरेटरों ने घेर लिया। ऑपरेटरों ने बिना किसी पूर्व सूचना के नौकरी से निकाले जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने पालिका चेयरमैन पर साजिश का आरोप भी लगाया। मंत्री के आश्वासन के बाद ही ऑपरेटर शांत हुए। यह घटना रविवार शाम नगर पालिका परिषद कन्नौज के सभागार में आयोजित श्रमिक सम्मान समारोह के दौरान हुई। यूपी सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। मंत्री के पहुंचते ही नगर पालिका के ट्यूबवेल ऑपरेटरों ने उन्हें घेर लिया। ऑपरेटरों ने पालिका चेयरमैन के प्रतिनिधि हाजी रहीश अहमद पर साजिश के तहत नौकरी से निकालने का आरोप लगाया। ऑपरेटरों ने बताया कि उन्हें अचानक फोन पर सूचित किया गया कि ट्यूबवेलों का संचालन अब ऑटोमेटिक सिस्टम से होगा, जिसके कारण उनकी नौकरी समाप्त की जा रही है। ट्यूबवेल ऑपरेटर दुष्यंत पांडेय ने आरोप लगाया कि बिना किसी नोटिस के आउटसोर्सिंग कर्मियों की नौकरी खत्म की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा आउटसोर्सिंग कर्मियों का वेतन बढ़ाने का आदेश आने के बाद पुराने ऑपरेटरों को हटाया जा रहा है, ताकि चेयरमैन अपने लोगों की भर्ती कर सकें। ऑपरेटरों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी नौकरी खत्म की गई तो वे आर-पार की लड़ाई लड़ने को विवश होंगे। ट्यूबवेल ऑपरेटरों की समस्या सुनने के बाद मंत्री असीम अरुण ने चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रहीश और अधिशासी अधिकारी श्यामेन्द्र मोहन चौधरी से बात की। मंत्री ने निर्देश दिए कि ऑपरेटरों की नौकरी खत्म करने के बजाय उन्हें नगर पालिका के अन्य कार्यों में लगाया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि कुछ ऑपरेटरों से पालिका की गाड़ियां चलवाई जाएं, जबकि अन्य से हाउस टैक्स और वॉटर टैक्स की वसूली कराई जाए, ताकि उन्हें बेरोजगार होने से बचाया जा सके। नगर पालिका में ट्यूबवेल आपरेटर अजय कुशवाहा, मोहित पाठक, रवि तिवारी, प्रांशु द्विवेदी, शालू पाठक, प्रभात गुप्ता, हनी सैनी, संजय यादव, पंकज राठौर, निखिल तिवारी, अजय तिवारी, सुरेश प्रभु दयाल, पवन कुमार अहिरवार ने मंत्री असीम अरुण को ज्ञापन भी सौंपा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नीट की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 76 अभ्यर्थी अनुपस्थित:डीएम-एसपी ने केंद्रों का लिया जायजा, सीसीटीवी से निगरानी
    Next Article
    सहारनपुर में 10 दिन में टूटा नाला:रामपुर मनिहारान में निर्माण पर सवाल, सभासद ने ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment