Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में पुलिस मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली:3 साल की बच्ची के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

    4 hours ago

    1

    0

    कन्नौज जिले के गुरसहायगंज क्षेत्र में गुरुवार सुबह पुलिस ने एक युवक को घेर लिया। गिरफ्तारी के डर से उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। उधर पुलिस की जवाबी फायरिंग में युवक के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर गया। हिरासत में पुलिस उसे अस्पताल ले गई। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के डुडवाबुजुर्ग गांव के रहने वाले शाहिद अली उर्फ शानू की 3 वर्षीय बेटी मंगलवार दोपहर बाद घर के बाहर खेलते समय गायब हो गई थी। जिसको अगले दिन गांव के ही नजदीक एचएम डिग्री कॉलेज के पास झाड़ियों से बोरे में बरामद कर लिया गया था। बच्ची के सिर और चेहरे पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने परिजनों के साथ बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था और उधर इस वारदात को अंजाम देने वाले की तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों से पूछताछ में गांव के ही रहने वाले युवक अकील का नाम सामने आया। जिसको बच्ची के साथ कुछ लोगों ने देखा था। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने अकील की तलाश शुरू कर दी। गुरुवार सुबह अकील छिपते-छिपाते अपनी रिश्तेदारी में जाने का प्रयास कर रहा था, तभी गुरसहायगंज बाईपास के नजदीक कोतवाली पुलिस ने उसे घेर लिया। पुलिस कर्मियों ने उसे रुकने को कहा तो अकील ने तमंचे से फायर कर दिया। जवाब में पुलिस टीम ने भी फायर किया। जिसमें एक गोली उसके पैर में लग गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। जिसे पुलिस कर्मियों ने हिरासत में ले लिया और इलाज के लिए गुरसहायगंज सीएचसी ले गए। उसके पास तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ। बच्ची को ले जाने वाले अकील की इरादे बेहद खौफनाक थे। इसका राज तब खुला, जब पुलिस ने उसका मोबाइल बरामद कर उसे चेक किया। बताया गया मोबाइल में अश्लील वीडियो और व्हाट्सएप चैट मिली। उसकी शादी 4 साल पहले हुई थी, लेकिन पत्नी छोड़कर चली गई। जिस कारण वह साइको हो गया। पूछने पर अकील ने बताया कि हम बच्ची को खिलाने के लिए ले गए थे। रात में उसे सर्दी लगी तो बोरे में बन्द कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तहसील कर्मी के बुजुर्ग पिता को बहू ने पीटा:सीसीटीवी में कैद हुई घटना, वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    बलिया में मुठभेड़, बिजली तार चोरी के 7 बदमाश गिरफ्तार:दो के पैर में लगी गोली, तमंचा-चाकू और चोरी का तार बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment