Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में छत से गिरकर महिला की मौत:खुले जाल में पैर फंसने से सिर में धंसी सरिया, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

    4 hours ago

    1

    0

    कन्नौज के उमर्दा ब्लॉक के कुढ़िना गांव में एक महिला की छत से गिरकर मौत हो गई। 53 वर्षीय आशा देवी का पैर छत पर खुले लोहे के जाल में फंस गया, जिससे उनके सिर में सरिया धंस गई। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, कुढ़िना गांव निवासी सुरेश चंद्र प्रजापति की पत्नी आशा देवी ने अपने छोटे बच्चे से कूलर छत पर रखने को कहा था। बच्चे ने कूलर तो रख दिया, लेकिन छत पर बने लोहे के जाल (चौखट) को बंद करना भूल गया। इसके बाद जब आशा देवी छत पर गईं, तो उनका ध्यान खुले हुए जाल पर नहीं गया। चलते-चलते अचानक उनका पैर सीधे उसी खुले जाल के अंदर चला गया। अनियंत्रित होने पर वहां लगी लोहे की नुकीली सरिया उनके सिर में जा धंसी, जिससे गंभीर चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। परिजनों ने आशा देवी को गंभीर हालत में तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज, तिर्वा में भर्ती कराया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। आशा देवी के निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पति सुरेश चंद्र प्रजापति ने बताया कि उनकी पत्नी मिलनसार स्वभाव की थीं। ग्रामीण कन्हैया लाल ने भी उनके नम्र स्वभाव का जिक्र करते हुए दुख व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में बारिश के बाद भी नहीं गिरा तापमान:प्रदेश के 7 जिलों में और बारिश का अलर्ट, 32 जिलों में हीटवेव का अलर्ट
    Next Article
    भाजपा नेता गौरव राजावत समेत पांच पर परिवाद के आदेश:महिला ने गाली-गलौज, मारपीट और पांच लाख की चौथ मांगने का लगाया आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment