Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज के काली नदी में कूदा किशोर...लापता:जानवर चरा रहे एक युवक ने वीडियो बनाया; डूबते और बहते हुए दिखा

    2 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सरायदायमगंज निवासी 15 वर्षीय शिव राजपूत काली नदी में कूद गया। घर से नाराज होकर गायब हुए किशोर का नदी में कूदते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस और गोताखोरों की टीम उसकी तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। देखिए 2 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला… जानकारी के अनुसार, शिव राजपूत कल शाम 4 बजे किसी बात से नाराज होकर घर से चला गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में ताजपुर रोड काली नदी पुल पर ब्लेड, खून के धब्बे और उसकी चप्पलें मिलीं, जिससे परिजनों ने उसकी पहचान की। जानवर चरा रहे युवक ने डूबने का वीडियो बनाया आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि नदी किनारे जानवर चरा रहे एक युवक ने शिव को नदी में कूदते और डूबते हुए देखा था, जिसका उसने वीडियो भी बना लिया। वीडियो में किशोर बचाने की गुहार लगाता दिख रहा है, लेकिन तैरना न आने के कारण कोई उसे बचाने नदी में नहीं कूदा। वीडियो में किशोर को कुछ दूर तक डूबते और बहते हुए देखा जा सकता है। खोजबीन में जुटी गोताखोर किशोर के पिता कमलेश राजपूत ने छिबरामऊ कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है। कुंवरपुर कंडोली चौकी से पुलिसकर्मी गोताखोरों के साथ मिलकर नदी में उसकी खोजबीन कर रहे हैं। नदी में बहाव तेज होने के कारण किशोर का अभी तक पता नहीं चल पाया है। चौकी इंचार्ज सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया- खोजबीन के लिए NDRF की टीम को बुलाने के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है। टीम के जल्द आने पर तलाश अभियान तेज किया जाएगा। शिव राजपूत 11वीं कक्षा का छात्र था और अपने दो भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी नाराजगी का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में अंबेडकर प्रतिमा तोड़ी गई:दूसरी बार हुई घटना पर लोगों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग की
    Next Article
    IPL में LSG vs GT-लखनऊ के 6 बैटर्स पवेलियन लौटे:अशोक शर्मा ने अब्दुल समद को कैच कराया; प्रसिद्ध कृष्णा 3 विकेट ले चुके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment