Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज के गुरसहायगंज में नगर पालिका कर्मियों की हड़ताल:27 महीने का फंड और सुरक्षा उपकरण न मिलने पर प्रदर्शन

    14 hours ago

    2

    0

    कन्नौज जिले के गुरसहायगंज में नगर पालिका के कर्मियों ने कामकाज ठप कर दिया। नारेबाजी करते हुए पालिका परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। सफाई कर्मियों का आरोप है कि उन्हें 27 महीने के फंड का पैसा नहीं दिया गया। इसके अलावा बिना सुरक्षा उपकरण के सफाई कार्य करना पड़ रहा। मामला गुरसहायगंज नगर पालिका का है। जहां तैनात सफाई कर्मी करीब एक महीने से अपनी मांगों को लेकर जिले के अधिकारियों से मुलाकात कर चुके। कलक्ट्रेट में भी प्रदर्शन कर ज्ञापन दे चुके थे। उन्होंने मांगे न मानने पर 28 मार्च से हड़ताल की चेतावनी भी दी थी। सफाई कर्मियों की मांग पर किसी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया। जिसके खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन करते हुए कर्मियों ने हड़ताल कर दी। काम काज ठप कर वह लोग नगर पालिका परिसर में धरने पर बैठ गए। यहां नारेबाजी कर सफाई कर्मियों ने कहाकि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वह लोग काम पर नहीं लौटेंगे। सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर की सड़कों पर गन्दगी नजर आई। हालांकि प्रदर्शन के दौरान न तो उनसे कोई अधिकारी मिलने पहुंचा और न ही कोई ठोस आश्वासन मिला। जिससे कर्मियों में नाराजगी दिखाई दी। सफाई कर्मियों ने बताया की 27 महीने से फंड का पैसा काटा जा रहा है, जोकि अब तक भुगतान नहीं किया गया। इसके अलावा उन्हें किसी तरह के सुरक्षा उपकरण नगर पालिका की ओर से नहीं दिए जाते। रिस्क लेकर सफाई काम करना पड़ता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहेली के साथ गई नाबालिग से दुष्कर्म:यमुना किनारे बेर खाने गई थी पीड़ता, आगरा कोर्ट ने सुनाई 20 साल की कैद
    Next Article
    मुरादाबाद में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा का समापन:चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में जल संरक्षण पर छात्रों को किया जागरूक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment