Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कमिश्नर एस राजलिंगम ने चंदौली कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया:निरीक्षण में मिलीं खामियां, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने शनिवार को चंदौली कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई अनुभागों में बड़े पैमाने पर खामियां मिलीं। कमिश्नर के अचानक पहुंचने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान, जीपीएफ पासबुक अपडेट न होने और कर्मचारियों की सेवा सत्यापन में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। विशेष रूप से, वर्ष 2024 के बाद के कर्मचारियों की सेवा का सत्यापन न होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कमिश्नर ने एडीएम न्यायिक के न्यायालय, नजारत अनुभाग, अभिलेखागार और भूलेख अनुभाग सहित कई पटलों का गहन निरीक्षण किया। अभिलेखागार में भूलेख, नकल व नक्शा पटल के निरीक्षण में नक्शा और नकल देने में भी अनियमितता पाई गई। इन लापरवाहियों के मद्देनजर, कमिश्नर ने प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट (ओसी) विनय कुमार को स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया। साथ ही, कलेक्ट्रेट के नाजीर आशीष सिंह को भविष्य में दोबारा गलती न करने के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं के रखरखाव और सेवानिवृत्त कर्मियों के लाभों के भुगतान संबंधी जानकारी भी ली। मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आम जनता की शिकायतों का प्राथमिकता और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि उन्हें किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। इस दौरान जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, सीडीओ आर जगत साईं, एडीएम रतन वर्मा, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट विजय कुमार, एसडीएम दिव्या ओझा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10वीं का 71%, 12वीं की 82% कॉपियों का मूल्यांकन:वाराणसी में दिन भर में 95 हजार से ज्यादा कापियां जांची गई, एक अप्रैल तक पूरा होना है कार्य
    Next Article
    बरेली में 5 साल के मासूम की निर्मम हत्या:तंत्र-मंत्र के चक्कर में बलि की आशंका, घर के बाहर खेलते समय हुआ था अपहरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment