Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    10वीं का 71%, 12वीं की 82% कॉपियों का मूल्यांकन:वाराणसी में दिन भर में 95 हजार से ज्यादा कापियां जांची गई, एक अप्रैल तक पूरा होना है कार्य

    2 hours ago

    1

    0

    दो दिन की छुट्टियों के बाद शनिवार को कापियों का मूल्यांकन कार्य हुआ। जनपद के सभी चारों मूल्यांकन केंद्रों पर दिन भर में करीब 95 हजार कापियों का मूल्यांकन कार्य किया जा सका। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह की ओर से बताया गया कि 10वीं की 71% और 12वीं की 82% कापियों का मूल्यांकन कार्य शनिवार तक हो चुका है। शनिवार को हाईस्कूल की 64020 कापियां और इंटरमीडिएट की 31443 कापियां जांची गई है। अब संडे को मूल्यांकन कार्य फिर बंद रहेगा। दरअसल, 18 मार्च से यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन कार्य चल रहा है, इसे एक अप्रैल तक पूरा करने के लिए कहा गया है। कापियां जांचने नहीं पहुंचे 505 परीक्षक कापियों को जांचने के लिए जिन परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, उसमें तमाम परीक्षक ऐसे हैं, लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। शनिवार को भी यही स्थिति रही। 2921 परीक्षकों को लगाया गया था जिसमें 2416 परीक्षक ही केंद्रों पर पहुंचे बाकी 505 परीक्षक कापियां जांचने के लिए नहीं पहुंचे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरिकिशुन खरवार हत्याकांड में चार को आजीवन कारावास:सोनभद्र में साढ़े छह साल बाद आया फैसला, 14-14 हजार रुपए का जुर्माना लगाया
    Next Article
    कमिश्नर एस राजलिंगम ने चंदौली कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया:निरीक्षण में मिलीं खामियां, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment