Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कामाख्या एक्सप्रेस का AC फेल, 43°C में परेशान 72 यात्री:आगरा में आई खराबी, 6 घंटे बाद कानपुर में कोच बदला गया, यात्रियों ने किया हंगामा

    5 hours ago

    2

    0

    कामाख्या एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच के AC में खराबी आने से करीब 72 यात्रियों को 6 घंटे तक 43°C तापमान में परेशान होना पड़ा। यात्रियों ने आगरा से कानपुर सेंट्रल के बीच करीब छह घंटे तक भीषण गर्मी में सफर किया। यात्रियों ने टूंडला स्टेशन पर बवाल किया, लेकिन वहां कोच नहीं था, इसके बाद में कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर दूसरा कोच लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। गांधीनगर से कामाख्या जा रही 15667 कामाख्या एक्सप्रेस के बी-3 कोच का एसी दोपहर करीब एक बजे बंद हो गया। आगरा के पास ईदगाह स्टेशन पर यात्रियों ने कोच में गर्मी बढ़ने पर हंगामा किया और शिकायत दर्ज कराई। हालांकि तत्काल समस्या का समाधान नहीं हो सका और ट्रेन आगे रवाना कर दी गई। इसके बाद ट्रेन जब टूंडला स्टेशन पहुंची तो यात्रियों ने फिर विरोध जताया। वहां भी ट्रेन कुछ समय तक खड़ी रही, लेकिन खराब कोच को नहीं हटाया गया और यात्रियों को समझाबुझा कर ट्रेन को आगे रवाना दिया गया। लगातार गर्मी और उमस के कारण यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। कामाख्या एक्सप्रेस शाम करीब 7:10 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर आठ पर पहुंची। यहां रेलवे अधिकारियों और स्टाफ ने यात्रियों को कोच से नीचे उतारा और प्लेटफॉर्म पर बैठाया गया। इसके बाद शंटिंग कर खराब कोच हटाया गया और उसकी जगह दूसरा एसी कोच लगाया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार खराब कोच में कुल 72 यात्री सफर कर रहे थे। नया कोच जोड़ने के बाद सभी यात्रियों को रात 8 बजे सही कोच में दोबारा बैठाया गया और ट्रेन 8:10 बजे कानपुर सेंट्रल से रवाना हुई। रेलवे प्रशासन ने एसी फेल होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी खराबी के कारणों की जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में यात्रियों को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काकादेव में 35 बाइकों का काफिला, गली में पथराव:दबंगों के हाथों में डंडे देख घरों में दुबके लोग, CCTV की जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    अयोध्या में चलती बस में शॉर्ट सर्किट से आग:यात्रियों में अफरा-तफरी, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, वीडियो वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment