Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कॉमेडी फिल्मों में अक्षय ने बनाए हैं रिकॉर्ड:सबसे ज्यादा ₹100 करोड़ क्लब में फिल्में, जल्द वेलकम टू द जंगल में दिखेंगे

    1 day ago

    1

    0

    बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगे। फिल्म 26 जून को रिलीज होगी। गौरतलब है कि अक्षय पिछले दो दशकों में कई कॉमेडी फिल्मों में नजर आए हैं। कॉमेडी फिल्मों में उनकी पहचान साल 2000 में रिलीज हुई हेरा फेरी से मिली। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ सुनील शेट्टी और परेश रावल भी थे। करीब 7.5 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 21 करोड़ रुपए का बिजनेस किया और बाद में कल्ट क्लासिक बनी। फिल्म के बाद अक्षय की इमेज एक्शन हीरो के साथ-साथ कॉमेडी एक्टर के रूप में भी स्थापित हुई। इसके बाद वह आवारा पागल दीवाना, मुझसे शादी करोगी, गरम मसाला और दीवाने हुए पागल जैसी कॉमेडी फिल्मों में नजर आए। वहीं, फिल्म गरम मसाला के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल अवॉर्ड मिला था। आज भी फिल्म के सीन के मीम सोशल मीडिया पर खूब बनाए जाते हैं। फिर वह फिर हेरा फेरी, भागम भाग, हे बेबी, वेलकम, भूल भुलैया, दे दना दन और खट्टा मीठा में नजर आए, जिनमें अक्षय की कॉमिक टाइमिंग और एक्टिंग लोगों को बहुत पसंद आई। हाउसफुल सीरीज की सफलता 2010 में शुरू हुई हाउसफुल फ्रेंचाइजी ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। इस सीरीज ने दुनियाभर में 1089 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया। हाउसफुल (2010) ने दुनियाभर में 124 करोड़ रुपए, हाउसफुल 2 (2012) ने 186 करोड़ रुपए, हाउसफुल 3 (2016) ने 195 करोड़ रुपए और हाउसफुल 4 (2019) ने 296 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए। 2025 में रिलीज हाउसफुल 5 ने 288 करोड़ रुपए का कारोबार किया। अक्षय की 10 फिल्में 100 करोड़ क्लब में कॉमेडी फिल्मों में सबसे ज्यादा 100 करोड़ रुपए क्लब की फिल्में देने का रिकॉर्ड अक्षय कुमार के नाम है। उनकी 10 कॉमेडी फिल्में 100 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर अजय देवगन हैं। उनकी 5 कॉमेडी फिल्में गोलमाल अगेन, टोटल धमाल, गोलमाल 3, बोल बच्चन और सन ऑफ सरदार ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया है। स्त्री 2 में अक्षय कुमार का कैमियो था भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' में अक्षय कुमार बेहद मजेदार और महत्वपूर्ण कैमियो रोल में नजर आए थे। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 857 करोड़ रुपए की कमाई की थी। भूत बंगला ने शानदार कमाई की अक्षय कुमार हाल ही में फिल्म भूत बंगला में नजर आए, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई। 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म का कुल बजट लगभग 120 करोड़ रुपए था। वहीं, फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 292.64 करोड़ रुपए रहा। 26 जून को रिलीज होगी 'वेलकम टू द जंगल' अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 'वेलकम' फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है। इस एक्शन कॉमेडी ड्रामा फिल्म को फिरोज नाडियाडवाला और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ एक बड़ी स्टार कास्ट नजर आएगी, जिसमें सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, अरशद वारसी, दिशा पाटनी और जैकलिन फर्नांडीज जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। गोलमाल 5 में नजर आएंगे वहीं, अक्षय कुमार 'गोलमाल 5' में भी नजर आएंगे और फिल्म में वे एक अलग अवतार में दिखने वाले हैं। मार्च 2026 में डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपने जन्मदिन पर इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा की थी। फिल्म में अक्षय मुख्य विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। वह फिल्म में गंजे लुक में दिखाई देंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बॉलीवुड का दिखा जलवा, अक्षय कुमार से श्रीलीला तक इन सितारों ने दिया फिटनेस का संदेश
    Next Article
    तीन साल में तैयार हुई ‘वेलकम...’:इस बार सिर्फ कॉमेडी नहीं, ट्विस्ट भी दिखेगा; फिल्म में 36 से ज्यादा कलाकार

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment