Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कलेक्ट्रेट दफ्तरी रघुवीर सिंह सेवानिवृत्त:अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी सम्मानपूर्वक विदाई

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा कलेक्ट्रेट में नजारत शाखा के दफ्तरी रघुवीर सिंह गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया, जहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। समारोह की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) पंकज कुमार वर्मा ने की। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमरेश कुमार और सहायक जिला मजिस्ट्रेट सलोनी गौतम सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने रघुवीर सिंह की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और कार्यालय व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में उनके योगदान की सराहना की। सहकर्मियों ने रघुवीर सिंह के मिलनसार व्यवहार, सहयोगी प्रवृत्ति और सकारात्मक सोच की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रघुवीर सिंह ने एक जिम्मेदार कर्मचारी के साथ-साथ एक अच्छे इंसान के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। विदाई समारोह में रघुवीर सिंह को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में रघुवीर सिंह ने अधिकारियों और सहकर्मियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट परिवार से उन्हें हमेशा सहयोग और स्नेह मिला, जिसे वे जीवन भर याद रखेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके सुखद, स्वस्थ और मंगलमय भविष्य की कामना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी प्रेस क्लब में तीन कृतियों का विमोचन:साहित्यिक संस्था ‘अमृतायन’ ने किया साहित्य समागम
    Next Article
    जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में आयुष्मान कार्ड की कम:जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में आयुष्मान कार्ड की कम उपलब्धि पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment