Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल्कि संभल फिल्म शूटिंग चंदौसी में 14 अप्रैल से शुरु:1978 दंगों और 24 नवंबर 2024 पर आधारित; महेश मांजरेकर, विजय राज, भूमिका में होंगे

    3 hours ago

    1

    0

    चंदौसी में 'जानी फायरफॉक्स स्टूडियो' के बैनर तले फिल्म 'कल्कि संभल' का निर्माण किया जा रहा है। इस फिल्म की शूटिंग 14 अप्रैल से एसएम कॉलेज में शुरू होगी। यह फिल्म 1978 के संभल दंगों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन भरत एस. श्रीनाते कर रहे हैं, जबकि इसका निर्माण अमित जानी द्वारा किया जा रहा है। शूटिंग शुरू होने से पहले, निर्देशक भारत एस. श्रीनाते ने शुक्रवार शाम अपनी टीम के साथ चंदौसी के एसएम कॉलेज का दौरा किया। उन्होंने कॉलेज परिसर में विभिन्न लोकेशंस का जायजा लिया और प्राचार्य डॉ. दानवीर सिंह यादव से शूटिंग की लिखित अनुमति मांगी। निर्देशक ने सीता रोड स्थित विशाल गणेश प्रतिमा, रामबाग धाम पर भगवान राम की प्रतिमा और मोहल्ला लक्ष्मणगंज में बावड़ी का भी निरीक्षण किया। इन स्थानों को भी फिल्म में शामिल किए जाने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, फिल्म के कलाकारों और यूनिट के ठहरने के लिए होटलों और धर्मशालाओं के संबंध में भी स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई गई। यह फिल्म 1978 में हुई हिंसा, संघर्ष और लोगों की त्रासदी को दर्शाएगी। फिल्म में महेश मांजरेकर 'अब्बाजान', विजय राज 'भाईजान' और रजनीश दुग्गल 'बनवारी लाल गोयल' के किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म के जारी किए गए पहले पोस्टर में दो मुख्य खलनायक दिखाए गए हैं: 'अब्बाजान', जिन पर 1978 में राजनीतिक लाभ के लिए दंगे भड़काने का आरोप है, और उनके पोते 'भाईजान', जिन पर 2024 में संभल में हिंसा भड़काने का आरोप है। 'अब्बाजान' की भूमिका बॉलीवुड अभिनेता महेश मांजरेकर निभाएंगे, जबकि 'भाईजान' का किरदार अभिनेता विजय राज अदा करेंगे। दूसरे पोस्टर को 'नवाब साहब' नाम दिया गया है, जिसे बॉलीवुड अभिनेता अन्नू कपूर निभाएंगे। एसपी अर्जुन बिश्नोई का किरदार एक प्रसिद्ध अभिनेता निभाएंगे, जिनकी पहचान अभी गोपनीय रखी गई है और अगले पोस्टर में इसका खुलासा होगा। तीसरे पोस्टर में वर्ष 1978 में मारे गए संभल के व्यापारी स्व. बनवारी लाल गोयल के किरदार को दर्शाया गया है, जिसे बॉलीवुड अभिनेता रजनीश दुग्गल निभा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद नगर निगम ने हाउस टैक्स में राहत दी:पहले यह 2 से 3 गुना बढ़ाया गया, अब 10 से 15 प्रतिशत बढ़ाने के साथ जमा करना होगा
    Next Article
    शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग:कमरों में रखा सामान जलकर खाक, सकरी गालियों में करनी पड़ी मशक्कत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment