Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोल्ड स्टोरेज हादसे में पूर्व मंत्री का करीबी गिरफ्तार:प्रयागराज में 7 नामजद आरोपियों में शामिल, तीन अब भी फरार

    3 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज के फाफामऊ में कोल्ड स्टोरेज हादसे में बुधवार को एक और आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। मो. जाबिर अली उर्फ जावेद प्रतापगढ़ का रहने वाला है और पूर्व मंत्री अंसार अहमद के कोल्ड स्टोरेज में कामकाज देखता था। अब इस मामले में तीन नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। उनकी तलाश के साथ ही अज्ञात आरोपियों को चिह्नित करने का प्रयास जारी है। हिसाब किताब देखने का काम करता था एक दिन पहले पूर्व मंत्री व कोल्ड स्टोर मालिक अंसार, उसके बेटे मंजूर और अलाउ्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जबकि मैनेजर उस्मान, करीबी मो. असलम बाबा और मो. इरफान अब भी फरार हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जाबिर पूर्व मंत्री के करीबियों में से एक था। कोल्ड स्टोरेज में हिसाब किताब देखने का काम करता था। सात धाराओं में हुई है एफआईआर बता दें कि इस मामले में पूर्व मंत्री अंसार अहमद व उसके साथियों पर हत्या समेत सात धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस खुद इस मामले में वादी बनी है। वादी दरोगा ने अपनी शिकायत में कहा है, मुनाफाखोरी के लिए जानबूझकर ओवरलोडिंग की गई। क्षमता से ज्यादा गैस भी छोड़ी गई। कोल्ड स्टोरेज को अंदर से लॉक कर यह किया गया जिससे मौत होना सुनिश्चित था। पुलिस खुद बनी है वादी मामले में वादी फाफामऊ थाने के एसएसआई कम्बोद सिंह बने हैं। हादसे के करीब 13 घंटे बाद उनकी तहरीर पर कोल्ड स्टोरेज मालिक व पूर्व मंत्री अंसार समेत सात नामजद व पांच अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की गई। उनके अलावा मैनेजर उस्मान, करीब मो. असलम बाबा, मंजूर, अलाउद्दीन, जावेद व मो. इरफान भी नामजद हुए। इनमें से मंजूर अंसार का बेटा है। 7 सीएलए भी लगाया गया एफआईआर में कुल सात धाराएं लगाई गईं। इनमें पहली धारा हत्या की है। इसके अलावा 7 सीएलए एक्ट समेत छह अन्य धाराएं भी लगाई गई हैं। पुलिस अफसरों के मुताबिक, तहरीर में मौके पर जो स्थतियां थीं और तहरीर के अनुसार, जानबूझकर ऐसा कृत्य किया गया, जिससे मौत होना निश्चित थी। इसके आधार पर ही धाराएं लगाई गई हैं। विवेचना में विस्तृत जांच पड़ताल होगी। इसके बाद तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। वादी दरोगा ने तहरीर में क्या कहा... 'मैं एसएसआई फाफामऊ थाना कम्बोद सिंह हल्का नं0 02 का प्रभारी हूं। 23 मार्च को लगभग 13:30 बजे आदर्श कोल्ड स्टोरेज मे कूलिंग के लिए प्रयोग की जाने वाली अमोनिया गैस का चैम्बर फट जाने के कारण कोल्ड स्टोर की दीवारें गिर गईं जिस कारण से चार मजदूरोंकी मौत हो गई और 14-15 घायल हो गए। जहरीली अमोनिया गैस का रिसाव हुआ और गैस पूरे वातावरण मे फैल गई जिससे आसपास रहने वाले लोगों मे जीवन भय पैदा हो गया। लोगों का दम घुटने लगे, आंखो से आंसू निकलने लगा, सांस लेने मे दिक्कत होने लगी और इससे उनकी मौत भी हो सकती थी। सूचना पर मैं मौके पर पहुंचा तो आसपास के लोगों ने बताया कि आदर्श कोल्ड स्टोर लगभग 25 वर्षो से ऐसे ही संचालित था। इसका कोई मरम्मत व रखरखाव नहीं हो रहा था और यहां लगभग 90-100 मजदूर काम कर रहे थे। इन्हें किसी प्रकार की ट्रेनिंग नहीं दी गई थी। कोल्ड स्टोर जर्जर था और यहां कोई भी टेक्नीशियन नहीं रखा गया था। कोई मानक नहीं था। मुनाफाखोरी के लिए क्षमता से बहुत ज्यादा स्टोरेज किया गया था व जानबूझकर क्षमता से कई गुना गैस छोड़ी गई। कोल्ड स्टोरेज अंदर से लॉककर उक्त कृत्य किया गया जिससे निश्चय ही व्यक्तियों का मृत होना सुनिश्चित था। आरोपियों को यह जानकारी थी कि कभी भी गैस चैम्बर फट सकता है और इस प्रकार की गंभीर घटना कभी भी घट सकती है। मजदूरों की मृत्यु हो सकती है। घटना में चार मजदूरों की मौत के जिम्मेदार यही आरोपी हैं।'
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में बिजली निजीकरण, स्मार्ट मीटर का विरोध:कांग्रेस ने बढ़ते बिलों के विरोध में प्रदर्शन किया, राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा
    Next Article
    बिजनौर में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत:परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया जहर देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment