Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत:परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया जहर देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    2

    0

    बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजनों ने युवक के ससुराल पक्ष पर जानबूझकर जहरीला पदार्थ देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना मंडावर थाना क्षेत्र के ग्राम मुकीमपुर जमाल उर्फ इनामपुरा की है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अरविंद (पुत्र अतर सिंह) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अरविंद अपनी पत्नी को लेने बिजनौर के जाटान मोहल्ले गया था, जहां उसने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को बिजनौर से सूचना मिली कि युवक ने जहर खा लिया है। जब वे मौके पर पहुंचे, तब तक अरविंद की मौत हो चुकी थी। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि उनके भाई को जानबूझकर जहरीला पदार्थ दिया गया था। उन्होंने इस मामले में मृतक की सास, साले और पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजन ग्रामीणों के साथ मंडावर थाने पहुंचे और पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोल्ड स्टोरेज हादसे में पूर्व मंत्री का करीबी गिरफ्तार:प्रयागराज में 7 नामजद आरोपियों में शामिल, तीन अब भी फरार
    Next Article
    सेवा भारती ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा:चित्रकूट की समस्याओं पर कार्रवाई की मांग, DM को सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment