Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केक लगाने पर 3 दोस्तों के हत्यारोपी का एनकाउंटर:बुलंदशहर पुलिस ने पैर में गोली मारी; जिस जिम में वारदात, उस पर बुलडोजर चलेगा

    5 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में चेहरे पर केक लगाने के लिए 3 दोस्तों की हत्या करने के आरोपी का पुलिस ने सोमवार सुबह 5.30 बजे को एनकाउंटर कर दिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा जिस जिम में वारदात को अंजाम दिया गया, उस पर बुलडोजर चलाया जाएगा। सीओ शोभित कुमार ने बताया- पुलिस ने रविवार को मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया था। पूछताछ में आरोपी मयंक सैनी ने बताया कि उसने वारदात में इस्तेमाल देसी तमंचे को अगवाल फ्लाईओवर के नीचे छिपाया है। खुर्जा नगर पुलिस और स्वाट टीम मयंक की निशानदेही पर फ्लाईओवर के नीचे पहुंची। इस दौरान मयंक ने पुलिसकर्मी को धक्का देकर तमंचा उठा लिया और भागते हुए फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मयंक के बाएं पैर में गोली लगी। वह घायल हो गया। पुलिसवाले उसे कंधों पर टांगकर गाड़ी तक ले गए। फिर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। मुठभेड़ खुर्जा नगर थाना क्षेत्र के सुभाष रोड पर हुई। दरअसल, खुर्जा के RJS फिटनेस जिम में बर्थडे बॉय जीतू सैनी (30) ने भाजपा सभासद के भाई, चचेरे भाई और भतीजे की हत्या कर दी थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जिम में शनिवार देर रात पार्टी चल रही थी। सभासद के चचेरे भाई ने जीतू के चेहरे पर केक लगा दिया। इससे वह भड़क गया। उसने अपने दोस्त मयंक के तमंचे से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। तीनों की मौत हो गई। तस्वीरें देखिए… जिम सील, चलेगा बुलडोजर जिस जिम में इस वारदात को अंजाम दिया गया, उसे बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने सील कर दिया है। जिम के बाहर अवैध निर्माण का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। भवन स्वामी को दस्तावेज जमा करने के लिए आज दोपहर 12 बजे तक का समय दिया गया है। यदि भवन का मानचित्र स्वीकृत नहीं पाया जाता है, तो प्राधिकरण इस अवैध निर्माण पर बुलडोजर की कार्रवाई करेगा। इसके अलावा आरोपियों के घरों पर भी आज प्राधिकरण नोटिस चस्पा कर 24 घंटे का समय देगा। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:अलीगढ़ में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दरोगा की पिस्टल लूटी
    Next Article
    सीसामऊ सीट पर पहली पसंद विधायक नसीम सोलंकी:भाजपा से अनूप अवस्थी पसंदीदा उम्मीदवार, कांग्रेस से नौशाद आलम-हरप्रकाश अग्नहोत्री बराबरी पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment