Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केजरीवाल सरकार का CM आवास जनता के लिए खुलेगा:अगले हफ्ते से टिकट मिलेगी; भाजपा ने इसे 45 करोड़ का शीशमहल कहा था

    3 hours ago

    1

    0

    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का CM कार्यकाल के दौरान मिला सरकारी आवास जनता के लिए खोला जाएगा। दिल्ली के PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते तक लोगों के लिए विजिट बुक करने की टिकटिंग सिस्टम शुरू होगा। पहले मीडिया के लिए टूर होंगे। इसके बाद आम लोग टिकट खरीदकर आवास का अंदरूनी हिस्सा देख सकेंगे। अरविंद केजरीवाल साल 2015 से 2024 तक, पूरे 9 साल इस बंगले में परिवार समेत रहे थे। भाजपा ने इसके रेनोवेशन के खर्च पर सवाल खड़ा किया था और बंगले को 'शीशमहल' नाम दिया था। केजरीवाल के बंगले के रेनोवेशन पर 342% ज्यादा खर्च दिल्ली विधानसभा में पिछले साल पेश CAG रिपोर्ट के मुताबिक, केजरीवाल के बंगले के रेनोवेशन पर 33.66 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। यह खर्च शुरुआती अनुमानित लागत 7.91 करोड़ रुपए से करीब 342% ज्यादा था। रिपोर्ट के अनुसार, इसमें से करीब 18.88 करोड़ रुपए महंगे इंटीरियर, सजावटी और एंटीक सामान पर खर्च हुए। CAG ने प्रोजेक्ट में नियमों की अनदेखी, फंड के गलत इस्तेमाल और लागत में भारी बढ़ोतरी जैसी अनियमितताओं का जिक्र किया है। मामले की CBI जांच जारी साल 2022 में दिल्ली गवर्नर वीके सक्सेना के निर्देश पर दिल्ली सरकार के विजिलेंस डिपार्टमेंट ने इसके रेनोवेशन में गड़बड़ी और कीमत से ज्यादा खर्च की जांच की थी। इस मामले की CBI जांच भी चल रही है, जिसकी शिकायत भाजपा विधायक और तत्कालीन विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने की थी। केजरीवाल जिस बंगले में रहते थे, उसकी 8 तस्वीरें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललित मोदी बोले- जान का खतरा था इसलिए भारत छोड़ा:कहा- 2010 में सुरक्षा हटने के 3 दिन बाद गया; 15 सितंबर को ब्रिटिश नागरिकता मिली
    Next Article
    बिस्किट चोरी के शक में 13-साल के लड़के की हत्या:दुकानदार ने बेटे के साथ मिलकर पीटा, शव दुकान के पीछे फेंका; ओडिशा की घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment