Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काजल निषाद ने ट्रैफिक पुलिस पर तंज कसा:कहा- मंत्री संजय निषाद का चालान काटिए, वरना माना जाएगा सिलेंडर-बिस्किट आपके घर पहुंच गया

    6 hours ago

    2

    0

    सपा नेता काजल निषाद ने गोरखपुर ट्रैफिक पुलिस पर तंज कसा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। साथ ही एक वीडियो भी जारी किया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि मैं घर के अंदर चाहरदीवारी के अंदर बुलेट चलाना सीख रही थी। तब मेरा चालान कर दिया गया था। मगर अब सत्ताधारी लोग कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बिना हेलमेट के बाइक चलाकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इन सभी का चालान काटें। वरना माना जाएगा कि सिलेंडर और बिस्किट आपके घर मुफ्त में पहुंच चुका है। आप जान की सुरक्षा की बात कह कर गरीब का चालान काट देते हैं। डॉ. संजय निषाद की जान की चिंता नहीं है क्या? लेकिन मुझे है। उनका चालान काटिए। दरअसल, रविवार को गोरखपुर से 2027 विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। उन्होंने 3000 बाइक के साथ 10 किमी की रैली निकाली थी। इसमें मंत्री और रैली में शामिल तमाम लोग बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे। सपा नेता काजल ने सभी का चालान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मेरा ये वीडियो गोरखपुर के डीएम, पुलिस और ट्राफिक पुलिस तक पहुंचे। जब मैं घर की चारदीवारी में बुलेट गाड़ी चलाना सीख रही रही तो आपने मेरा चालान काट दिया था। क्या बोला था- यातायात नियमों का उल्लंघन कर रही हैं काजल निषाद। कोइ बात नहीं आपने काटा लेकिन सत्ताधारी और उसके गठबंधन वाले लोग डॉ. संजय निषाद वो रैली कर रहे हैं। बिना हेलमेट के बाइक चला रहे हैं। उनके कई समर्थक भी साथ में है। तब आपको समझ में नहीं आ रहा की चालान काटना चाहिए। हेलमेट नहीं पहने हैं। तब आपको यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं लग रहा है। उन्होंने कहा कि क्या सारे नियम कानून काजल निषाद और विपक्ष पर लागू होते हैं क्या? आम जनता गरीब कोइ जा रहा, हेलमेट नहीं पहना है तो तुरंत आप चालान काटेंगे। कोइ बात नहीं आपको तो उनके जान की चिंता है तभी काट रहे हैं ना। डॉ. संजय निषाद की जान की हमे भी चिंता है। गोरखपुर पुलिस और डीएम को चिंता नहीं है क्या? महोदय उनका भी तो चालान काटिए। नहीं तो फिर क्या समझा जाए? महोदय नियम का उलंघन उन्होंने किया है। उनका भी चालान कटना चाहिए। नियम सबके लिए सामान है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धनंजय को बृजभूषण सिंह की पूरी कथा मालूम:MLC ने खाली कुर्सियों की फोटो खिंचवाई, धमकियों से बाबा बागेश्वर परेशान
    Next Article
    यूपी में निवेश मित्र 3.0 लॉन्च:योगी बोले- 2017 में निवेश पर ठहाके मारकर हंसते थे लोग, आज माफिया मुक्त, बदली यूपी की तस्वीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment