Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस सांसद राकेश राठौर का आमरण अनशन समाप्त:सीतापुर में 15 घंटे बाद अनशन खत्म, गाजीपुर जाते समय हुए थे हाउस अरेस्ट

    3 hours ago

    2

    0

    सीतापुर। गाजीपुर जाने से रोके जाने के बाद आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने करीब 15 घंटे बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया। सोमवार सुबह प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर उन्होंने अनशन खत्म किया। एएसपी उत्तरी आलोक सिंह और एसडीएम सदर ने उन्हें बिस्किट खिलाकर और पानी पिलाकर अनशन तुड़वाया। बताया जा रहा है कि सांसद राकेश राठौर रविवार रात करीब 8 बजे गाजीपुर में नाबालिग की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए रवाना होने वाले थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया, जिससे नाराज होकर उन्होंने अपने आवास के बाहर आमरण अनशन शुरू कर दिया। इस दौरान सांसद और कोतवाल के बीच गाड़ी में बैठने को लेकर तीखी नोंकझोंक भी हुई। सांसद ने इसे अपने अधिकारों का हनन बताते हुए विरोध जताया और धरने पर बैठ गए। उनके समर्थन में कई कार्यकर्ता भी मौके पर जुट गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को संभालने के लिए देर रात तक प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मान-मनौव्वल का दौर चलता रहा। सीओ सिटी और एसडीएम सदर लगातार सांसद से बातचीत कर उन्हें अनशन समाप्त करने के लिए मनाने का प्रयास करते रहे। सोमवार सुबह बातचीत सफल रही और अंततः सांसद ने प्रशासन की अपील पर अनशन समाप्त कर दिया। अधिकारियों ने मौके पर ही उनका स्वास्थ्य भी चेक कराया और स्थिति सामान्य बताई। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा कारणों से सांसद को रोका गया था, जबकि सांसद ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताया है। फिलहाल अनशन खत्म होने के बाद स्थिति सामान्य हो गई है, लेकिन इस घटनाक्रम से राजनीतिक हलकों में हलचल बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंडस्ट्रियल एस्टेट फेज-वन में मजदूर को ट्रेलर ने कुचला:चंदौली में साइकिल से फैक्ट्री जाते समय हादसा, ड्राइवर फरार
    Next Article
    संभल में बाबा श्याम खाटू नरेश का 22वां वार्षिक संकीर्तन:70 किलो फूलों से श्रृंगार, 5,000 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, भजनों की हुई अमृतवर्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment