Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के लिए हवन-पूजन:चंदौली में कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना की

    2 hours ago

    1

    0

    चंदौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए हवन पूजन किया। यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक के बाद शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। हवन पूजन जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर यूपी कांग्रेस कमेटी के महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में सरकारी तंत्र और चुनाव आयोग का दुरुपयोग लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा है। मुन्ना ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पूरे उत्तर प्रदेश में जातीय गोलबंदी कर सामाजिक सौहार्द को खत्म कर रही है। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि सभी कांग्रेसजन प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी चंदौली में मुख्य विपक्षी दल के रूप में सक्रिय है और लगातार आम जनता के मुद्दों को उठा रही है। इसी क्रम में, 6 मई को जनपद के सभी कांग्रेसजन जनता की छह सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। इन मांगों में किसानों, महिलाओं और छात्रों से जुड़ी समस्याएं तथा बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार प्रमुखता से शामिल होंगे। द्विवेदी ने आगे बताया कि ज्ञापन सौंपने के बाद कांग्रेस पार्टी ब्लॉक स्तर पर बैठकें आयोजित करेगी और इन मुद्दों पर मुखरता से प्रदर्शन करेगी। इसकी शुरुआत 16 मई को चहनिया ब्लॉक से होगी। इस दौरान शिवेंद्र मिश्रा, मधु राय, डॉ. मनसा देवी, डॉ. रामधार जोसफ, गंगा प्रसाद, राममूरत गुप्ता, अरविंद पाण्डेय, शिवतपस्या तिवारी, कुलदीप वर्मा, संतोष तिवारी, राजकिशोर सिंह, राकेश सिंह, राकेश पाठक, योगेंद्र सिंह, चंद्रवंश यादव, बेचन पाठक, रामऔतार यादव, प्रेमचंद गुप्ता, जुगल किशोर, कमलेश, रिंकू तिवारी, निखिल सिंह, अनवर, ज्ञान प्रकाश तिवारी, अतुल दुबे, आनंद प्रकाश तिवारी, शिवाकांत, मिठाई राम और अनिल कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिलाधिकारी ने रिजर्व पुलिस लाइन निर्माण का निरीक्षण किया:गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर, शिथिलता पर होगी कार्रवाई
    Next Article
    बलरामपुर में झपटमारी का खुलासा:पुलिस ने 10 दिन में दो शातिर पकड़े, लूटा लॉकेट बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment