Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बयान:बोले- 'पीएम मोदी को बनारस में ज़मींदोज़ कर दूंगा'

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर के जाजमऊ स्थित एमराल्ड गुलिस्तान में रविवार शाम कांग्रेस ने सद्भावना बैठक का आयोजन किया। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान टेनरी संचालक और कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे। बैठक में अजय राय ने कहा कि यह आयोजन आपसी भाईचारा बनाने के लिए किया गया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, उनका एकमात्र एजेंडा 'भाई-भाई को लड़ाना' रहा है। भाषण के दौरान अजय राय एक कार्यकर्ता पर भड़क गए, जिसके बाद उन्होंने तीखे शब्दों में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, "लिख लो मेरी बात, अजय राय जहां है चट्टान बनकर खड़े हैं और पीएम मोदी को बनारस में जमींदोस कर दूंगा। मैं समझौतावादी नहीं हूं, पीछे नहीं हटता। धरती पर कोई माई का लाल नहीं जो मुझे खरीद सकता, मैं लड़ूंगा।" अजय राय ने कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आज उन्हें लड़ने वाला अजय राय मिला है। उन्होंने कहा कि अगर वे कांग्रेस का खून हैं और सद्भाव बनाना चाहते हैं, तो भाजपा को हटाना और भगाना उनका कर्तव्य है। इस कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष पवन गुप्ता, ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला, मानेश दीक्षित, अभिषेक दीक्षित, उत्कर्ष दीक्षित सहित अन्य कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजली कर्मचारी बोले हो रहा उत्पीड़न:11 अप्रैल को लखनऊ में करेंगे बड़ा प्रदर्शन, कर्मचारियों ने दी चेतावनी
    Next Article
    लखनऊ में 'एवमस्तु' पुस्तक का हुआ विमोचन:साहित्य प्रेमियों ने जमकर किया तारीफ , चन्द्र मोहन - बोले- भाषा बेहद सरल और आधुनिक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment