Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल रोका गया, गाजीपुर-वाराणसी बॉर्डर सील:निशा विश्वकर्मा मौत मामले में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे नेता

    2 hours ago

    2

    0

    गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र स्थित कटरिया गांव में निशा विश्वकर्मा की मौत के मामले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार को पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस के 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन ने रास्ते में ही रोक दिया। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का कटरिया गांव पहुंचने का कार्यक्रम 27 अप्रैल को निर्धारित था। इससे पहले ही प्रशासन सतर्क हो गया और गाजीपुर-वाराणसी हाईवे पर कैथी के पास सीमा को सील कर दिया गया। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एहतियाती कदम उठाते हुए प्रशासन ने कई स्थानीय कांग्रेस नेताओं को देर रात ही उनके घरों में नजरबंद कर दिया। इनमें जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा सहित अन्य नेता शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई इसलिए की गई ताकि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल कटरिया गांव तक न पहुंच सके और स्थिति को नियंत्रित रखा जा सके। कांग्रेस का आरोप कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है। उनका कहना है कि प्रशासन राजनीतिक दबाव में काम कर रहा है और विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। वहीं प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है। संवेदनशील स्थिति को देखते हुए किसी भी तरह के तनाव को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए गए हैं। डेलिगेशन में शामिल प्रमुख नेता प्रतिनिधिमंडल में एआईसीसी और यूपी कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल थे, जिनमें डॉ. अनिल कुमार यादव, राजेंद्र पाल गौतम, अजय कुमार लल्लू, तनुज पुनिया, राकेश राठौर, कर्मवीर सिंह बौद्ध सहित कुल 21 नेता शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में तीन युवकों की मौत:तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक को टक्कर मारी, शादी से लौट रहे थे
    Next Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आखिरी दिन पहली पाली शांतिपूर्ण संपन्न:43 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, सघन तलाशी के बाद मिला प्रवेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment