Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए समितियाँ गठित कीं:नाराजगी दूर करने कांग्रेस ने राठौर-राय समेत कई पुराने चेहरों को समितियों में जगह दी

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए कांग्रेस ने राजनीतिक मामलों की समिति (पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी) और प्रदेश चुनाव समिति का गठन कर दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष ने इन समितियों के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह फैसला 28 नवंबर 2026 को तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। समितियों में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय नाराज माने जा रहे राकेश राठौर और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का शामिल होना है। दोनों को पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी और प्रदेश चुनाव समिति में जगह दी गई है। अराधना मिश्रा मोना को प्रदेश चुनाव समिति का चेयरपर्सन बनाया गया है। इन समितियों में कई पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को भी जगह मिली है। साथ ही लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों तथा पिछले लोकसभा चुनाव में हार चुके प्रत्याशियों को भी शामिल किया गया है। पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में राजेंद्र पाल गौतम, अराधना मिश्रा मोना, वीरेंद्र चौधरी, प्रमोद तिवारी, किशोरी लाल शर्मा, इमरान मसूद, राकेश राठौर, तनुज पूनिया, उज्ज्वल रमन सिंह, राजीव शुक्ला, इमरान प्रतापगढ़ी, अजय राय, डॉ. निर्मल खत्री, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, अजय कुमार लल्लू, बृजलाल खबरी, पी.एल. पूनिया, प्रदीप जैन आदित्य, राशिद अल्वी, जफर अली नकवी, बेगम नूर बानो समेत कई नाम शामिल हैं। प्रदेश चुनाव समिति में भी इनमें से कई चेहरे दोबारा नजर आ रहे हैं। एक्स-ऑफिशियो सदस्यों में सुप्रिया श्रीनाते, जितेंद्र बघेल, मनोज त्यागी, राज कुमार मौर्य, सुशील कुमार पासी, ओमवीर यादव समेत कई संगठनात्मक पदाधिकारियों को जगह दी गई है। कांग्रेस सेवा दल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारियों को भी इन समितियों में शामिल किया गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इन कमेटियों में जगह देकर शीर्ष नेतृत्व उत्तर प्रदेश संगठन में नाराजगी पाल रहे पदाधिकारियों और पूर्व नेताओं को साधना चाहता है। राकेश राठौर समेत कुछ नेताओं की नाराजगी की चर्चा पिछले कुछ समय से चल रही थी। अजय राय जैसे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को शामिल कर पार्टी ने पुराने चेहरों को भी साथ लेने का संकेत दिया है। ये समितियां आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने, प्रत्याशी चयन और कैंपेन को दिशा देने का काम करेंगी। 1. प्रदेश चुनाव समिति यह समिति मुख्य रूप से चुनाव प्रबंधन और प्रत्याशी चयन पर केंद्रित होती है। इसकी प्रमुख भूमिकाएँ हैं: • विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की सिफारिश करना (अंतिम फैसला एआईसीसी या केंद्रीय चुनाव समिति का होता है)। • विभिन्न क्षेत्रों/जिलों से आवेदन और दावेदारी का आकलन करना। • चुनावी रणनीति, सीट-वार योजना और कैंपेन की निगरानी करना। • स्थानीय मुद्दों, जातीय/क्षेत्रीय समीकरण और विपक्षी उम्मीदवारों का विश्लेषण करना। • प्रदेश स्तर पर चुनाव प्रचार की दिशा तय करने में मदद करना। इस समिति की चेयरपर्सन अराधना मिश्रा मोना को बनाया गया है। 2. पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी यह समिति अपेक्षाकृत व्यापक और रणनीतिक भूमिका निभाती है: • राज्य की समग्र राजनीतिक रणनीति तय करना। • गठबंधन, सीट-शेयरिंग या अन्य दलों से बातचीत के सुझाव देना। • बड़े राजनीतिक मुद्दों, पार्टी की लाइन और काउंटर-नैरेटिव पर फोकस रखना। • संगठन के अंदर समन्वय बनाए रखना और शीर्ष नेतृत्व (एआईसीसी) से तालमेल बैठाना। • चुनाव के दौरान प्रमुख राजनीतिक फैसलों पर सलाह देना।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:परिसीमन बिल के समर्थन में 4 विपक्षी दल, रामायण की कमाई ₹1000 करोड़ पार, शाह बोले- यूपी बंटेगा नहीं
    Next Article
    जैसै पति को मारा, वैसे ही हत्यारों को मारा जाए:पत्नी बोली- अब बेटे को कैसे पालेंगे, प्रयागराज में सैलून के अंदर हुई थी हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment