Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस ने ओबीसी को 65% हिस्सेदारी देने का उठाया मुद्दा:वीरेंद्र बोले- आबादी के अनुसार मिले हिस्सा, मोना ने 2027 में जीत का भरोसा जताया

    1 hour ago

    1

    0

    यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला-शहर अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें ओबीसी समाज को आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी, आरक्षण और राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने का मुद्दा प्रमुखता से उठा। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि पिछड़े वर्ग को संविधान में 27% आरक्षण मिला है, जबकि अब उनकी आबादी करीब 65% हो चुकी है। ऐसे में उन्हें 65% हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जय हिंद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान पदाधिकारियों से उनके विधानसभा क्षेत्रों की भौगोलिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति के साथ जातीय समीकरणों की जानकारी ली गई। मोना बोलीं- एसआईआर में वोट कटना बड़ी चुनौती प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के 400 पार के नारे से ओबीसी और एससी समाज को संविधान में संशोधन कर उनके अधिकार खत्म किए जाने की आशंका हुई। इसी वजह से बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लोगों की आस्था के साथ धोखा हुआ है। राम मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर हुआ, लेकिन भाजपा और आरएसएस के लोगों पर चंदा चोरी और चढ़ावा चोरी के आरोप लगाए। मोना ने दावा किया कि 2027 का विधानसभा चुनाव और 2029 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चेताया कि एसआईआर के दौरान वोट काटे जा रहे हैं। यह बड़ी चुनौती है, इसलिए सभी कार्यकर्ता इस पर गंभीरता से ध्यान दें। अनिल जय हिंद बोले- सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष डॉ. अनिल जय हिंद ने कहा कि राहुल गांधी वंचित समाज को उनका हक और अधिकार दिलाना चाहते हैं। कांग्रेस हमेशा समय के साथ खुद को बदलती रही है। महात्मा गांधी ने कांग्रेस को गरीब, किसान, मजदूर और छोटे कारोबारियों की पार्टी बनाया, जबकि जवाहरलाल नेहरू ने देश में आईआईटी, आईआईएम और भाखड़ा नांगल बांध जैसे संस्थान स्थापित किए। उन्होंने मौजूदा शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज देश का बजट करीब 53 लाख करोड़ रुपए है, इसके बावजूद स्कूल बंद हो रहे हैं और शिक्षा महंगी होती जा रही है। गरीब और किसान का बेटा इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई नहीं कर पा रहा है। उन्होंने विजय माल्या और नीरव मोदी का उदाहरण देते हुए आर्थिक असमानता का मुद्दा उठाया। डॉ. अनिल जय हिंद ने कहा कि संविधान ने सभी को बराबरी का अधिकार दिया है, लेकिन सामाजिक असमानता अब भी बनी हुई है। आरक्षण का बंटवारा सामाजिक न्याय के आधार पर होना चाहिए, ताकि विभिन्न जातियों और वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके। ओबीसी समाज को राजनीतिक हिस्सेदारी देने पर जोर पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन मनोज यादव ने कहा कि ओबीसी समाज और कांग्रेस संगठन 2027 के चुनाव के लिए तैयार हैं। भाजपा की नफरत की राजनीति खत्म कर सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों की स्थापना की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र निषाद ने कहा कि दलित और अति पिछड़ी जातियों को अधिक प्रतिनिधित्व देने की जरूरत है। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रभारी जितेंद्र बघेल ने कहा कि संगठन में नेताओं को सामाजिक न्याय के सिद्धांत और उनके प्रदर्शन के आधार पर प्राथमिकता दी जाएगी। बैठक में कुंवर सिंह निषाद, यजुर्वेंद्र निर्वाण, कुमुद गंगवार, हीरा ठाकुर, राहुल प्रजापति, ओमप्रकाश महतो, लक्ष्मी गुप्ता, राम गणेश प्रजापति, नारायण सिंह पटेल, सुनील वर्मा, डॉ. राजकुमार मौर्य, जितेंद्र पटेल, विजय बहादुर यादव, सीताराम केसरी, विनीता शाक्य, सुनीता पटेल और ममता राजपूत सहित प्रदेश पदाधिकारी और जिला-शहर अध्यक्ष मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामकथा में पहुंचे श्रीश बाहुबली महाराज:विपक्ष को लेकर जमकर साधा निशाना; बोले- मथुरा अभी बाकी है
    Next Article
    26 कसौटियों पर परखी गई स्कूलों की व्यवस्था:APS पार्थ सारथी ने नामांकन, शिक्षक-छात्र उपस्थिति, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय और मिड-डे मील की स्थिति जांची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment