Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस ने ज्योतिबा फुले और कस्तूरबा गांधी की जयंती मनाई:कानपुर के कार्यक्रम में वक्ता बोले- महिलाओं को सशक्त बनाया, दलित उत्थान के लिए काम किया

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर में महानगर कांग्रेस की ओर से तिलक हाल में समाज सुधारक ज्योतिबा फुले और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कस्तूरबा गांधी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने की,संचालन शांतनु दीक्षित ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ज्योतिबा फुले ने शिक्षा के माध्यम से समाज में व्याप्त छुआछूत, भेदभाव और कुरीतियों के खिलाफ सशक्त आंदोलन चलाया। उन्होंने महिला शिक्षा और दलित उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। वक्ताओं ने कहा कि कस्तूरबा गांधी ने महात्मा गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सत्य, अहिंसा और त्याग के मार्ग पर चलते हुए महिलाओं को सशक्त बनाने और सामाजिक जागरूकता फैलाने का कार्य किया। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि आज के समय में इन महान व्यक्तित्वों के विचार और अधिक प्रासंगिक हैं। उन्होंने सभी से उनके आदर्शों पर चलकर समाज में समानता, शिक्षा और भाईचारे को बढ़ावा देने तथा कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए काम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे ज्योतिबा फुले और कस्तूरबा गांधी के आदर्शों को अपनाते हुए समाज सेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता, हरप्रकाश अग्निहोत्री, सैमुअल लकी, इकबाल अहमद, इस्लाम अंसारी, रितेश यादव, राम शंकर राय, राकेश साहू, शंकर दत्त मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, सुरेंद्र भदौरिया, जितेंद्र गिरी, फजल खान, मुकेश वाल्मीकि, वैभव चौधरी, विनोद अवस्थी, मो. नसीम, जीतेंद्र ब्रह्म, सुरेश बख्शी, इमराना खान, हाशिर मन्नान, संजय शिखर, चंद्रमणि मिश्रा, अमिताभ दत्त मिश्रा, रामजी दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया एसपी संजीव सुमन हटाए गए:शासन ने पुलिस मुख्यालय से अटैच किया, अभिजीत आर. शंकर बने नए कप्तान
    Next Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:नसीम सोलंकी से मिले नसीमुद्दीन, बोले- आजम मुझसे ज्यादा काबिल, ससुर ने बहू को घसीटकर पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment