Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस ने जनसमस्याओं पर अभियान चलाने का लिया निर्णय:जिलाध्यक्ष बोले- मिर्जापुर में समस्याओं का अंबार, मंत्री-सांसद-विधायक सब बेकार

    3 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में जनसमस्याओं को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मिर्जापुर में समस्याओं का अंबार है और मौजूदा मंत्री, सांसद, विधायक जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मिशन कंपाउंड में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल ने की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब सीधे गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनेगी। इन मुद्दों को ब्लॉक, तहसील और जिला स्तर तक उठाकर उनके समाधान के लिए संघर्ष किया जाएगा। डॉ. पटेल ने अहरौरा और अष्टभुजा विंध्याचल क्षेत्र में फर्जी टोल टैक्स वसूली का आरोप लगाया। उन्होंने इसे तत्काल बंद करने की मांग करते हुए कहा कि 20 किलोमीटर के दायरे में स्थानीय लोगों के लिए टोल फ्री पास की व्यवस्था की जानी चाहिए। पूर्व चेयरमैन दीपचन्द्र जैन और उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति के प्रदेश महासचिव दुर्गा प्रसाद चौधरी ने भाजपा सरकार पर महंगाई बढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इससे आम जनता और किसानों की हालत खराब हो गई है और सरकार जनसमस्याओं की अनदेखी कर रही है। बैठक का संचालन करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता छोटे खान ने शहर की खराब सड़कों का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि शहर के चारों ओर की सड़कें जर्जर हो चुकी हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बैठक में गुलाबचंद पांडे, शेषधर दुबे, शकील, प्रमोद गुप्ता, रामनाथ दुबे, रामराज भारती, अंशु पांडे, इस्तियाक अंसारी, कपिल सोनकर, सतीश शर्मा, शिवशंकर पांडे, राजेंद्र विश्वकर्मा, अश्वनी दुबे, प्रमोद भारती सहित कई अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पात्रों तक पहुंचे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ:पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य सत्येन्द्र बारी ने मथुरा में दिए निर्देश
    Next Article
    शामली में लड़की के कहने पर युवक की हत्या:रिमांड पर आरोपी ने खोला राज, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment