Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कछवां में पुलिस मुठभेड़ में 2 अंतरजनपदीय असलहा तस्कर गिरफ्तार:3 पिस्टल, कारतूस और बिना कागजात की बाइक बरामद; 2 साथी फरार

    8 hours ago

    2

    0

    मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस मुठभेड़ के बाद दो अंतरजनपदीय असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी मध्य प्रदेश से असलहे लाकर दोगुने दाम पर बेचते थे। यह जानकारी एसपी नक्सल राजकुमार मीणा ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। एसपी मीणा ने बताया कि सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु) कनिष्क आर. जामकर के पर्यवेक्षण में कछवां थाना पुलिस टीम सक्रिय थी। 4 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि दो मोटरसाइकिलों पर चार व्यक्ति अवैध असलहे लेकर भटौली मार्ग से भदोही की ओर जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने भटौली स्थित श्मशान घाट के पास घेराबंदी कर सघन चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि उनके दो साथी मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से हरिओम पांडेय पुत्र गोपाल जी पांडेय सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों प्रयागराज के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 3 पिस्टल (.32 बोर) मय मैग्जीन, 2 अतिरिक्त मैग्जीन, 1 जिंदा और 1 खोखा कारतूस, 2 मोबाइल फोन और एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मध्य प्रदेश से लगभग 15 हजार रुपये में पिस्टल खरीदते थे और आसपास के जिलों में दोगुने दाम पर बेचते थे। बरामद मोटरसाइकिल के वैध कागजात न मिलने पर उसे एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान, उपनिरीक्षक विनय कुमार दुबे, शाहिद यादव, मुख्य आरक्षी धनंजय राय, पंचम राम और आरक्षी राहुल पासी की टीम शामिल रही। एसपी नक्सल राजकुमार मीणा ने बताया कि फरार अभियुक्तों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ के 5 अभ्यर्थियों का चयन:सहकारी समिति विभाग में हुआ चयन, मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
    Next Article
    पुलिस से मुठभेड़ में एक बदमाश घायल:तमंचा-कारतूस, आईफोन बरामद; फरार साथी की तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment