Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कच्चे मकान पर पेड़ गिरने से दबकर बुजुर्ग की मौत:अमेठी में तेज आंधी से यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से घर जमींदोज

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी में बुधवार दोपहर आई तेज आंधी और बारिश ने जमकर कहर बरपाया। मुंशीगंज थाना क्षेत्र में एक कच्चे मकान पर यूकेलिप्टस का एक बड़ा पेड़ गिर गया। इस हादसे में घर में मौजूद एक बुजुर्ग की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना मुंशीगंज थाना क्षेत्र के खाखर देई गांव की है। तेज आंधी के कारण यूकेलिप्टस का विशाल पेड़ पास के एक कच्चे मकान पर गिर गया। पेड़ गिरने से पूरा मकान जमींदोज हो गया और उसके अंदर मौजूद अंबिका पांडे (65) पुत्र बलभद्र पांडे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मुंशीगंज थाने में तैनात उप निरीक्षक आशीष कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस विधिक कार्रवाई करने में जुटी है। मुंशीगंज थाना प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बुधवार दोपहर आई तेज आंधी और बारिश से जिले में बड़ा नुकसान हुआ है और कई गांव में पेड़ गिरने के साथ ही ग्रामीण इलाकों में विद्युत लाइनों पर भी पेड़ गिर गए हैं जिससे कई इलाकों के विद्युत व्यवस्था भी चरमरा गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में तेज बारिश-हवा से जनजीवन प्रभावित:धूल के गुब्बार उड़े, दृश्यता कम हुई; किसानों को फसल नुकसान का डर
    Next Article
    बलिया में अचानक हुई तेज बारिश:बुधवार शाम धूल भरी आंधी के साथ मूसलाधार बरसात शुरू, पेड़ गिरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment