Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में तेज बारिश-हवा से जनजीवन प्रभावित:धूल के गुब्बार उड़े, दृश्यता कम हुई; किसानों को फसल नुकसान का डर

    2 hours ago

    1

    0

    चंदौली में बुधवार शाम को अचानक तेज बारिश और हवाएं चलने से जनजीवन प्रभावित हुआ। इस दौरान धूल के गुब्बार उड़ने लगे, जिससे सड़कों पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज हवाओं के साथ धूल के गुब्बारों के कारण आसमान में अचानक अंधेरा छा गया और दृश्यता काफी कम हो गई। लोग पानी और धूल से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर छिपने का प्रयास करते दिखे। किसानों ने बताया कि अचानक हुई इस बारिश और तेज हवाओं से सब्जी की खेती को नुकसान पहुंचने की आशंका है। तेज हवाओं के कारण पौधों के उखड़ने का डर है। इसके अतिरिक्त, खेतों में रखा गेहूं का भूसा भी हवा के चलते बर्बाद हो गया। किसान गुलाब, विश्राम चौहान और पारसनाथ सिंह ने अपनी चिंता व्यक्त की। मौसम विभाग ने बुधवार को बारिश और तेज हवा का अलर्ट पहले ही जारी कर दिया था। हालांकि, इस बारिश के कारण पूरे जनपद के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में शराब ठेके पर महिलाओं का हंगामा:गांव से हटाने की मांग पर तोड़फोड़, लाठी डंडों लेकर महिलाएं ठेके पर पहुंची
    Next Article
    कच्चे मकान पर पेड़ गिरने से दबकर बुजुर्ग की मौत:अमेठी में तेज आंधी से यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से घर जमींदोज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment