Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कबड्डी कोच बोली- RSO से बचा लीजिए:गाली-गलौज और धक्के देकर ऑफिस से बाहर निकालने के लगाए आरोप, अस्पताल से रोते हुए मांगी सुरक्षा

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम का विवाद और तूल पकड़ता जा रहा है। कबड्डी कोच और हॉस्टल वार्डन विजयलक्ष्मी सिंह ने अस्पताल से रोते हुए खुद को बचाने की गुहार लगाई है। शहर के खेल जगत में ये मामला चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने आरएसओ संजय शर्मा पर गाली-गलौज और धक्के देकर ऑफिस से बाहर निकालने के भी आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वह दहशत और मानसिक तनाव में हैं। जिसके कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। अब पढ़िए पूरा मामला विजयलक्ष्मी सिंह ने बताया- इस घटना से उनका परिवार भी काफी चिंतित है। उनके पति रात तक आगरा पहुंच जाएंगे। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि स्टेडियम के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने उनका हाल जानने के लिए फोन तक नहीं किया। उनका कहना है कि अधिकारी और कर्मचारी भी डरे हुए हैं इसलिए वे भी उनका हाल नहीं पूछ रहे हैं। विजयलक्ष्मी सिंह ने अस्पताल से ही प्रशासन और खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है। गौरतलब है कि विजयलक्ष्मी सिंह ने इससे पहले भी खेल विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर आदर्श कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन और अभद्र व्यवहार की शिकायत की थी। क्या है पूरा मामला कबड्डी कोच और हॉस्टल वार्डन ने आरएसओ संजय शर्मा पर गाली-गलौज और धक्के देकर ऑफिस से बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई। वहीं, तनाव के बाद हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में हुई विकास कार्यों की समीक्षा बैठक:जनप्रतिनिधियों ने योजनाओं पर दिए महत्वपूर्ण सुझाव
    Next Article
    कराटे कंपटीशन में 225 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा:स्टेट लेवल पर गोरखपुर टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे गोल्ड मेडलिस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment