Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    JITO लेडीज विंग ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस:दयाल बगीचा, सुशांत गोल्फ सिटी में 30 दिवसीय कार्यक्रम का समापन

    1 day ago

    1

    0

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) लखनऊ लेडीज़ विंग ने दयाल बगीचा, सुशांत गोल्फ सिटी में एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम 30 दिवसीय ऑनलाइन फेसियल योग कार्यक्रम 'फॉरएवर यंग' के सफल समापन के रूप में मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन जेपी प्लास्टिक एजेंसीज़/जैन एसोसिएट्स, यशोदा एंड विपिन फाउंडेशन और पारंपरिक परिधान सखी के सहयोग से किया गया था। योग विशेषज्ञ डॉ. चारू रावत ने प्रतिभागियों को फेसियल योग की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास कराया। उन्होंने गर्दन, आंखों, माथे और श्वसन संबंधी विशेष योग क्रियाओं का अभ्यास कराते हुए उनके वैज्ञानिक लाभों की जानकारी दी। श्वसन क्षमता में सकारात्मक सुधार देखा गया JITO लखनऊ लेडीज़ विंग की चेयरपर्सन डॉ. अमिता जैन ने बताया कि 30 दिनों के नियमित फेसियल योग से बेहतर नींद, आंखों के तनाव में कमी, गर्दन की गतिशीलता, चेहरे की टोनिंग और श्वसन क्षमता में सकारात्मक सुधार देखा गया। उन्होंने यह भी कहा कि यह अभ्यास विशेष रूप से फेसियल पैरालिसिस सहित पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए भी लाभकारी हो सकता है। कार्यक्रम की संयोजकों डॉ. अलका जैन, आशु जैन और कविता अग्रवाल सहित अन्य प्रतिभागियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने फेसियल योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। पौधे वितरित कर हरियाली बढ़ाने का आह्वान किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनीता सिंह और विशिष्ट अतिथि रेखा का स्वागत किया गया। दोनों ने योग सत्र में सक्रिय भागीदारी की और फेसियल योग की इस नई अवधारणा की सराहना की। योग सत्र के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने दयाल बगीचा परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सिद्धार्थ एग्रो ऑर्गेनिका की एमडी अर्चना सिंह ने प्रतिभागियों को पौधे वितरित कर हरियाली बढ़ाने का आह्वान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU में कैंपस के 107 छात्रों को मिलेंगे पदक:9 जुलाई को राज्यपाल की अध्यक्षता में होगा दीक्षांत का आयोजन
    Next Article
    प्रयागराज में NEET-UG रीएग्जाम शांतिपूर्ण संपन्न:47 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, 80% से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment