Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में युवक ने सुसाइड किया:बड़े भाई से से बोला- जहर खा लिया, बचा लो, दो बार पहले भी मरने की कोशिश कर चुका था

    2 hours ago

    2

    0

    झांसी में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। शराब के नशे में उसने जहर का सेवन किया। फिर तबीयत बिगड़ने पर भाई से बोला- मैंने जहर खा लिया। बचा लो। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक पहले भी दो बार मरने से कोशिश कर चुका था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला लहचूरा थाना क्षेत्र के सिजारी खुर्द गांव का है। खेती किसानी करता था मृतक का नाम परमेश चंद्र (44) पुत्र हरनारायण रायकवार था। वह लहचूरा के सिजारी खुर्द गांव का रहने वाला था। मृतक के बड़े भाई जगमोहन ने बताया कि परमेशचंद्र अत्याधिक शराब पीता था। सोमवार को उसने शराब के नशे में सल्फास की गोली खा ली थी। तबीयत बिगड़ने पर रात लगभग 9 बजे मुझसे बोला कि जहर खा लिया। तब उसे मऊरानीपुर सीएचसी ले गए। वहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान भाई की आज मौत हो गई। दो बार पहले भी मरने की कोशिश की बड़े भाई ने आगे बताया कि परमेशचंद्र अत्याधिक नशा करता था। पहले भी वह दो बार फांसी लगाकर जान देने की कोशिश कर चुका था। लेकिन दोनों ही बार घरवालों ने उसे बचा लिया था। परमेशचंद्र की मौत के बाद घर में मातम छाया है। उसके दो बेटे 13 साल का वासुदेव और 10 साल का मनोज पढ़ते हैं। पति की मौत से पत्नी रानी सदमे में हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में नाली खोदने से इनकार पर युवक की पिटाई:जान से मारने की धमकी, 7 दिन बाद भी आरोपी फरार; SP से कार्रवाई की मांग
    Next Article
    सुल्तानपुर में शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग:स्थाई लोक अदालत ने व्यवसायी को ₹3.20 लाख देने का आदेश दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment