Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में तेज बारिश, दिन में अंधेरा छाया:80 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चली, ठंड महसूस हो रही, कल भी ऐसा ही रहेगा मौसम

    10 hours ago

    1

    0

    झांसी में शुक्रवार को मौसम खराब हो गया। शाम लगभग 5 बजे आसमान में काली घटाएं छा गई और दिन में ही अधेरा छा गया। कुछ देर बाद ही बादल गरजने लगे और झमाझम बारिश होने लगी। लगभग 15 मिनट तक बारिश हुई। शाम को 70 से 80 किलोमीटर की रफ्तार से ठंडी हवाएं भी चली। इससे ठंडक लौट आई। मौसम विभाग का कहना है कि नए पश्चिमी विझोभ के एक्टिव होने से बारिश हो रही है। शनिवार को भी बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान गिरकर 26.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 3 तस्वीरें देखिए ठंडक लौटने से मौसम सुहावना हुआ फरवरी महीने की शुरूआत से ही तापमान में बढ़ाेत्तरी होने लगी थी। 16 फरवरी को झांसी का तापमान 31.4 डिग्री पहुंच गया। 18 फरवरी को मौसम ने करवट ले ली और दो दिनों तक रिमझिम बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई। मगर मार्च महीने के शुरूआत से ही पारा तेजी से बढ़ने लगा। 5 मार्च को पारा 36 डिग्री के पार पहुंच गया था। जो सामान से 5 डिग्री ज्यादा था। दिन में तेज धूप चुभने लगी थी। लोग धूप से बचने के लिए तरह-तरह के जतन करने लगे थे। दो दिन पहले नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया। इससे झांसी में मौसम ने करवट ली। शुक्रवार सुबह आसमान में बादल छा गए और से 15 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने लगी। शाम होते होते दिन में ही अंधेरा छा गया और आसमान में काली घटाये छा गई। आसमान में बिजली चमकने लगी। शाम लगभग 5 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। लगभग 15 मिनट तक बारिश का दौर चला। झांसी के अलावा गुरसराय, मऊरानीपुर, बबीना ब्लॉक के कई गांवों में जोरदार बारिश हुई। फसलों के लिए नुकसान आंधी और बारिश होने की वजह से किसान परेशान है। उनकी सरसो, चना, मटर, मसूर समेत अन्य फसलें पककर खेत में खड़ी है। कई जगह कटाई के बाद फसल खेतों में ही रखी है। बारिश होने से इन फसलों को नुकसान पहुंचने की संभावना है। भरारी कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से पूरे प्रदेश में मौसम खराब हो गया है। इसी वजह से शुक्रवार शाम को झांसी में बारिश हुई है। शाम को लगभग 70 से 80 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चली। अभी भी बादल छाए हैं। शनिवार तक ऐसा ही मौसम रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में तेज बारिश, हवाओं से फसलों को नुकसान:किसानों को भारी नुकसान, खेतों में पानी भरने से बढ़ी चिंता
    Next Article
    लखनऊ में घर बनाना महंगा:1 अप्रैल से नक्शा पास कराने की फीस बढ़ेगी, LDA ने 3.58% तक किया इजाफा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment