Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में शादी के बाद दुल्हन बॉयफ्रेंड संग फरार:पति बोला- लौटकर आएगी तब भी साथ नहीं रहना, अब भरोसा नहीं

    5 hours ago

    1

    0

    झांसी में शादी के बाद दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन से शादी हुई थी। वर-वधु पक्ष में तय हुआ कि 25 अप्रैल को रिसेप्शन करेंगे। इसके बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल जाएगी। मगर, दुल्हन का प्लान कुछ और ही था। जैसे ही सहायता राशि की रकम 60 हजार रुपए उसके खाते में आए, तो वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। परेशान होकर दूल्हा पुलिस के पास पहुंच। पुलिस से फोन पर दुल्हन बोली- मैंने अपने प्रेमी से शादी कर ली। अब इसी के साथ रहूंगी। शादी का सर्टिफिकेट लेकर दूल्हा अब भटक रहा है। उसका कहना है- अब उसके साथ नहीं रहूंगा। अगर वो लौटकर आ भी जाती है, तब भी नहीं। उसका कोई भरोसा नहीं है। 19 मार्च को वह पुलिस और समाज कल्याण विभाग में शिकायत करने पहुंचा था। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है। अब पढ़िए पूरा मामला… बबीना के खैलार गांव निवासी शैलेंद्र सनोरिया ने बताया- मैं साइबर कैफे चलाता हूं। कुछ महीने पहले मेरी शादी के लिए सीपरी बाजार से रिश्ता आया था। हम लोगों ने लड़की देखी। इसके बाद दोनों परिवारों में बातचीत के बाद शादी तय हाे गई। लड़की के माता-पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उन्होंने मुख्यमंत्री विवाह सम्मेलन के जरिए शादी करने की इच्छा जाहिर की। ताकि कुछ सरकारी मदद मिल सके। इस पर हम लोगों को कोई एतराज नहीं था। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद रजिस्ट्रेशन करा दिया। 19 फरवरी को हम दोनों की शादी हो गई। उसी दिन लड़की के परिवार वालों के खाते में सहायता राशि आई थी। शादी के दिन दुल्हन बहुत खुश नजर आ रही थी। वो अच्छे से बातचीत भी कर रही थी। विदाई के लिए 25 अप्रैल तय थी शैलेंद्र ने बताया- सम्मेलन में शादी होने के बाद दुल्हन की विदाई नहीं हुई। दोनों परिवारों में तय हुआ कि 25 अप्रैल को रिसेप्शन करेंगे। तभी दुल्हन की विदाई कराएंगे। इसके बाद हम लोग तैयारियों में जुट गए। मगर दुल्हन के मन में कुछ और ही चल रहा था। आरोप है कि 11 मार्च को दुल्हन के खाते में सरकारी मदद के तौर पर सहायता राशि के 60 हजार रुपए डाले गए। 12 मार्च को वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसकी जानकारी होने पर दुल्हन के माता-पिता से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि सीपरी बाजार थाने में शिकायत दे दी है। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। अब मैं उसे रखना नहीं चाहता शैलेंद्र ने बताया कि मेरे साथ बहुत गलत हुआ है। अगर शादी नहीं करनी थी, तो पहले ही बता देती। शादी के बाद दुल्हन भाग गई। अब मुझे अपनी पत्नी पर भरोसा नहीं है। अगर अब आ जाएगी, तो भी उसके साथ नहीं रहूंगा। बस वह एक बार यहां आकर सच्चाई बता दे। अब दूल्हा शादी का सर्टिफिकेट लेकर भटक रहा है। ‘लड़की आने को तैयार नहीं’ शैलेंद्र ने कहा कि हम लोग शिकायत लेकर मसीहागंज चौकी पुलिस के पास गए थे। समाज कल्याण विभाग में भी शिकायत की है, लेकिन पत्नी का कुछ पता नहीं चला। मसीहागंज चौकी प्रभारी साजेश कुमार ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। लड़की से बात हुई, तो पता चला कि उसने मध्य प्रदेश के भांडेर में रहने वाले अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली है। उसी के साथ रहने की बात कही है। उसने कोर्ट मैरिज कर ली है। लड़की ने आने से मना कर दिया है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए- सैफई मेडिकल कॉलेज में महिला मरीज से रेप, गर्भवती हुई : पीड़ित मानसिक बीमार, आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार; विभाग प्रमुख हटाए गए इटावा में सैफई मेडिकल कॉलेज में 40 साल की महिला मरीज के साथ रेप हुआ है। वह मानसिक बीमार है। 9 महीने से भर्ती थी। इसका खुलासा महिला की रूटीन मेडिकल जांच में हुआ। वह 5 महीने की गर्भवती मिली। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मानसिक रोग विभाग के प्रमुख प्रो. एके मिश्रा ने 18 मार्च को सैफई थाने में एफआईआर कराई। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    80 जैन श्रद्धालु श्री सम्मेद शिखर जी के लिए रवाना:फिरोजाबाद से पूर्वा एक्सप्रेस से यात्रा, कई शहरों के लोग शामिल
    Next Article
    जालौन में अचानक बारिश शुरू:खेतों में मटर की फसल को नुकसान का खतरा, रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment