Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में सर्विस रोड पर महिला को ट्रक ने रौंदा:चचेरी बहन की शादी में शामिल होकर पूंछ लौट रही थीं, गाड़ी छोड़कर ड्राइवर फरार

    20 hours ago

    1

    0

    झांसी में शादी समारोह से लौट रही एक अधेड़ महिला की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पूंछ कस्बे की रहने वाली गुड्डी देवी (58) पत्नी पूरन लाल 21 जून को अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए झांसी आई थीं। शादी समारोह चिरूला गांव में संपन्न होने के बाद सोमवार को वह अन्य रिश्तेदारों के साथ ट्रक से वापस पूंछ लौट रही थीं। महिला सर्विस रोड पर चल रही थी मृतका के भतीजे जयगोपाल केवट ने बताया कि सोमवार शाम करीब चार बजे गुड्डी देवी सर्विस रोड पर उतर गई थीं, जबकि अन्य रिश्तेदारों को आगे जाना था, इसलिए वे ट्रक से रवाना हो गए। गुड्डी देवी सर्विस रोड से दूसरी ओर जाने के लिए अंडरब्रिज के पास पहुंची थीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हादसा देखकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को एंबुलेंस से झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसका फायदा उठाकर ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतका के परिवार में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बॉयफ्रेंड से बात करते पकड़ी गई पत्नी ने जहर निगला:झांसी में इलाज के दौरान मौत; पति बोला-सरपंच से अफेयर था, वही मोबाइल देता था
    Next Article
    Farzi 2: फैंस के लिए बड़ी खबर! 'फर्जी 2' की रिलीज का हुआ खुलासा, शाहिद कपूर ने खुद दिया अपडेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment