Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में रेलवे ने 63 कर्मियों को किया सम्मानित:ग्वालियर आरपीएफ ने झांसी को पीछे छोड़ जीती उत्कृष्ट सुरक्षा शील्ड

    4 hours ago

    1

    0

    झांसी मंडल के सीनियर इंस्टीट्यूट में “रेल सेवा पुरस्कार समारोह–2025” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल कर्मचारियों और विभागों को सम्मानित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि यह समारोह कर्मचारियों की मेहनत और लगन को सम्मान देने के लिए है। उन्होंने बताया कि साल 2025–26 में झांसी मंडल ने सुरक्षा, ट्रेन संचालन, कमाई, कर्मचारियों के कामकाज और सुविधाओं के विकास में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। झांसी मंडल को इस दौरान 8 रनिंग शील्ड मिलीं। वहीं छतरपुर के महाराजा छत्रसाल सिंह स्टेशन को सबसे अच्छे स्टेशन का प्रमाण पत्र दिया गया। इसके अलावा 20 कर्मचारियों को “विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार” मिला। कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की गई। इसके बाद अधिकारियों ने सभी मेहमानों और कर्मचारियों का स्वागत किया। इस समारोह में 10 कर्मचारियों को “विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार” और 53 कर्मचारियों को “रेल सेवा पुरस्कार” दिया गया। साथ ही अलग-अलग विभागों और स्टेशनों को 14 शील्ड भी दी गईं। इनमें खजुराहो, डबरा, ग्वालियर, उरई और ओरछा जैसे स्टेशनों और विभागों को उनके अच्छे काम के लिए सम्मान मिला। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि कर्मचारियों की मेहनत से ही मंडल आगे बढ़ रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी इसी तरह यात्रियों को अच्छी और सुरक्षित सेवा मिलती रहेगी। कार्यक्रम में कई अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन के लोग और मीडिया के सदस्य मौजूद रहे। वहीं, मंडल रेल प्रबंधक ने अंत में कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी विभागों को मिलाकर 50 हजार रुपये देने की घोषणा भी की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली शहर में चल रही थी अवैध शस्त्र फैक्ट्री:पुलिस ने 3 लोगों को शस्त्र बनाने के औजारों के साथ पकड़ा, भारी मात्रा में असलहे बरामद
    Next Article
    MBBS में फेल, NSD से भी चार बार हुए रिजेक्ट, फिर 'सत्या' से चमकी किस्मत, कुछ पाने की जिद ने बना दिया स्टार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment