Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में मौसेरे भाइयों की MP में मौत:बाइक से करौली माता दर्शन करने जा रहे थे, ट्रक ने उड़ाया, दोस्त ने भी दम तोड़ा

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी के मौसेरे दो भाइयों समेत 3 युवकों की मध्य प्रदेश के मुरैना में सड़क हादसे में मौत हो गई। तीनों बाइक से राजस्थान स्थित करौली माता मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में तेज गति में आ रहे अज्ञात ट्रक ने बाइक को उड़ा दिया। दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीसरे युवक ने मुरैना जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन रोते बिलखते हुए मुरैना पहुंच गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसा बुधवार को मुरैना जिले के नेशनल हाईवे 44 पर छौंदा नदी पुल के पास हुआ है। 2 बाइकों पर सवार होकर निकले थे 5 दोस्त मृतकों की पहचान झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के बसारी गांव निवासी विशाल (18) पुत्र भागीरथ वर्मा, उसका मौसेरा भाई रानीपुर निवासी शिवम वर्मा (17) पुत्र महेंद्र और दोस्त ग्वालियर निवासी अरुण प्रजापति (22) पुत्र शिवराज के रूप में हुई है। तीनों अपने दोस्त राजकुमार और प्रदीप वर्मा के साथ ग्वालियर में काम करते थे। अभी नवरात्रि का समय चल रहा है। पांचों दो बाइकों पर सवार होकर राजस्थान के करौली माता मंदिर दर्शन के लिए बुधवार को ग्वालियर से निकले। जब मुरैना जिले के छौंदा नदी पुल के पास पहुंचे तो एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में अरुण और विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। विशाल के मौसेरे भाई शिवम वर्मा गंभीर घाायल हो गया। उसे तुरंत मुरैना के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीछे आ रहे दोस्तों ने पहचान की दूसरी बाइक पर राजकुमार और प्रदीप वर्मा पीछे से पहुंच गए। दोनों ने दुर्घटना का शिकार हुए अपने दोस्तों की पहचान की और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। मौसेरे भाई शिवम और विशाल के माता-पिता भी ग्वालियर में ही रहते हैं। एक सप्ताह पहले ही शिवम व विशाल रानीपुर से ग्वालियर गए थे। दोनों में अच्छी दोस्ती थी। इकलौते बेटे को खोकर सदमे में माता-पिता विशाल अपने पिता का इकलौता बेटा था और अविवाहित था। वहीं शिवम दो भाई थे। उनकी मौत की खबर आते ही रानीपुर व बसारी में रहने वाले उनके परिजनों में मातम छा गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान यादव ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से भाग गया। आसपास के एरिया और टोल के सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रक और ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर निगम ने मरकजी दारुल उलूम भवन किया कुर्क:पांच दिन में जमा करने होंगे बकाया 20.26 लाख वरना नीलाम होगी संपत्ति
    Next Article
    AIMIM नेता के विवादित बयान पर मेरठ में प्रदर्शन:हिंदू संगठनों ने पुतला फूंका, गिरफ्तारी और रासुका की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment