Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AIMIM नेता के विवादित बयान पर मेरठ में प्रदर्शन:हिंदू संगठनों ने पुतला फूंका, गिरफ्तारी और रासुका की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के एक विवादित बयान पर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। बुधवार शाम विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मेरठ कमिश्नरी पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने शौकत अली का पुतला दहन कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने पुतले को जूतों से पीटते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। उनका आरोप था कि ऐसे बयान समाज में वैमनस्य फैलाते हैं और मेरठ जैसे संवेदनशील शहर का माहौल खराब करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि भड़काऊ बयानबाजी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि शौकत अली अपने बयानों से प्रदेश में तनाव और दंगे भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। सिरोही ने कहा कि ऐसे बयान हिंदू समाज की भावनाओं को आहत करते हैं और सरकार-पुलिस के प्रति भी असम्मान दर्शाते हैं। सचिन सिरोही के अनुसार, शौकत अली ने अपने हालिया बयान में विधायकों को लेकर राजनीतिक रूप से भड़काऊ और विवादित टिप्पणी की है, जो सामाजिक सौहार्द के लिए उचित नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शौकत अली की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। सिरोही ने यह भी मांग की कि यदि शौकत अली को किसी मामले में जमानत मिलती है, तो भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें निरुद्ध किया जाए और उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई हो। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की भी मांग की। सिरोही ने चेतावनी दी कि यदि 24 से 48 घंटे के भीतर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो उनका संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होगा। उन्होंने प्रशासन से कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपनाने का आग्रह किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में मौसेरे भाइयों की MP में मौत:बाइक से करौली माता दर्शन करने जा रहे थे, ट्रक ने उड़ाया, दोस्त ने भी दम तोड़ा
    Next Article
    कौशांबी के 5 पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म:आपूर्ति में देरी से लोग परेशान, अधिकारी बोले- जिले में कोई कमी नहीं है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment