Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में बसपा के जिलाध्यक्ष बने बीडी फुले:मेयर इलेक्शन के लिए छोड़ी थी नौकरी, बोले-कोरी समाज को पार्टी ने सम्मान दिया

    18 hours ago

    1

    0

    झांसी में बहुजन समाज पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए बीडी फूले को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। मेयर चुनाव लड़ने के लिए सरकारी नौकरी छोड़ने वाले फुले अब जिले में पार्टी को फिर से मजबूत करने की चुनौती के साथ मैदान में हैं। लखनऊ से नियुक्ति लेकर लौटे बीडी फुले का झांसी में समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पार्टी सुप्रीमो मायावती को 2027 में मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। कोरी समाज से आने वाले बीडी फुले समाज कल्याण विभाग में तैनात रहे हैं और लंबे समय से बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा से जुड़े रहे हैं। वर्ष 2023 में मेयर चुनाव से पहले उन्होंने वीआरएस लेकर नौकरी छोड़ दी और सक्रिय राजनीति में उतर गए। झांसी सीट एससी आरक्षित होने पर पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया, लेकिन चुनाव में उन्हें सफलता नहीं मिली। वह 21,570 वोट पाकर कांग्रेस के बाद तीसरे स्थान पर रहे, जबकि भाजपा के बिहारी लाल आर्य ने जीत दर्ज की। गुटबाजी खत्म करना सबसे बड़ी चुनौती झांसी में बसपा लंबे समय से अंदरूनी गुटबाजी से जूझ रही है। पदाधिकारियों के बीच विवाद और आपसी आरोप-प्रत्यारोप के चलते संगठन कमजोर हुआ है। यही वजह रही कि पार्टी को बार-बार जिलाध्यक्ष बदलने पड़े। अब विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में बीडी फूले के सामने संगठन को एकजुट करना सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी। कोरी समाज को साधने की कोशिश नए जिलाध्यक्ष बनने के बाद बीडी फुले ने जातीय समीकरण साधने पर भी जोर दिया है। उन्होंने कहा कि बसपा ने हमेशा कोरी समाज को सम्मान दिया है और वीरांगना झलकारी बाई की पहली प्रतिमा भी बसपा शासन में स्थापित कराई गई थी। उनका कहना है कि अब समाज को एकजुट होकर 2027 में मायावती को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्याम नगर में छात्रा ने लगाई फांसी:फंदे से लटकता मिला शव, पढ़ाई के दबाव में जान देने की आशंका जताई
    Next Article
    DM आवास से 100 मीटर दूर प्लॉट में आग लगी:बागपत में फायर ब्रिग्रेड की टीम ने पाया काबू, कोई जनहानि नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment