Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में बर्खास्त सिपाही रजत ने कोर्ट में किया सरेंडर:गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर सट्टा चला रहा था, फ्लैट से मिला था 1.46 करोड़ का सोना-चांदी

    5 hours ago

    1

    0

    झांसी में ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट मामले में फरार चल रहे बर्खास्त सिपाही रजत कुमार सिंह ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। रजत अपनी गर्लफ्रेंड यशस्वी द्विवेदी के साथ रॉयल सिटी स्थित फ्लैट में लिव-इन में रहता था। आरोप है कि दोनों सट्टा नेटवर्क ऑपरेट करते थे। मामला सामने आने के बाद एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने रजत को सेवा से बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। लेकिन गिरफ्तारी से पहले ही उसने एसीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अब जानिए पूरा मामला… फ्लैट पर रेड, 1.46 करोड़ का सोना-11 लाख की चांदी मिली एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि सीपरी बाजार थाना पुलिस शुक्रवार (8 मई) सुबह बिहारी तिराहा पर चेकिंग कर रही थी। सूचना मिली कि रॉयल सिटी के फ्लैट LS9 में बड़े लेवल पर आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्‌टा खिलवाया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल टीम के साथ फ्लैट में छापा मारा। पुलिस ने छनियापुरा की रहने वाली यशस्वी द्विवेदी (24) और प्रेमनगर के शास्त्री नगर की रहने वाली निशा खान (32) को गिरफ्तार किया। वहां सोफे के पास एक ट्रॉली बैग रखा था, जिसमें भारी मात्रा में कैश और गहने बरामद हुए। 1.46 करोड़ का सोना और 11 लाख की चांदी समेत कैश और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले थे। पूछताछ में यशस्वी ने बताया कि वह करीब 4 वर्षों से रजत कुमार सिंह के साथ रह रही थी। रजत ने ही उसे फ्लैट किराये पर दिलाया था और उसी के कहने पर वह ऑनलाइन सट्टेबाजी का काम संभालती थी। भाजपा नेता समेत कई नाम आए सामने पूछताछ में यशस्वी ने भाजपा नेता आशीष उपाध्याय, नगरा निवासी सुमित साहू, अयोध्यापुरी कॉलोनी निवासी विशेष भार्गव और नगरा निवासी प्रभात अग्रवाल के नाम भी बताए थे। जिसके बाद पुलिस ने पूरे नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता की हत्या में बेटे को आजीवन कारावास:संपत्ति विवाद में तमंचे से मारी थी दो गोली, 12 साल बाद कोर्ट का फैसला
    Next Article
    बेकाबू ट्रेलर मंदिर में घुसा, तीन की मौत:अमरोहा में रामायण पाठ के दौरान हादसा, 4 लोग गंभीर घायल; हाईवे जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment