Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेकाबू ट्रेलर मंदिर में घुसा, तीन की मौत:अमरोहा में रामायण पाठ के दौरान हादसा, 4 लोग गंभीर घायल; हाईवे जाम

    5 hours ago

    1

    0

    अमरोहा में एक तेज रफ्तार ट्रेलर सड़क किनारे स्थित मंदिर में घुस गया। इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत व अन्य चार लोग गंभीर घायल हो गए। मंदिर में तीन दिवसीय रामायण पाठ चल रहा था। उसी दौरान यह हादसा हुआ। हादसा इतना भीषण था कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के होते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गईं। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल के लिए रवाना कर दिया। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ट्रेलर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। दरअसल, यह घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े 6 बजे अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के ग्राम कोठी खिदमतपुर में हुआ। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक शौकेंद्र बालियान (थाना अमरोहा देहात), सीओ अवधभान भदौरिया, और नौगावां सादात तहसील की एसडीएम सुनीता सिंह मौके पर पहुंचीं। जानिए पूरी घटना… सोमवार से कोठी खिदमतपुर गांव में स्थित हनुमान मंदिर तीन दिवसीय रामायण पाठ का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में गांव के सभी लोग शामिल थे। मंगलवार शाम करीब साढ़े 6 बजे रामायण पाठ चल रहा था। गांव के तमाम लोग मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे थे। उसी दौरान हाईवे पर काट की ओर से आ रहा ट्रेलर अनिंयत्रित होकर मंदिर में जा घुसा। इस हादसे में मंदिर में मौजूद तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गईं। तीनों मृतकों की पहचान नारायणपुर गांव के रहने वाले महिपाल सैनी (47), छाई गांव के रहने वाले परम सिंह (60) व आर्यन (5) के रूप में हुई है। महिपाल और परम ये दोनों लोग खिदमतपुर गांव के बगल के रहने वाले थे। वहीं आर्यन अपने नानी के यहां आया था। ये सभी मंगलवार को रामायण पाठ में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे थे। वहीं अन्य चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के होते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गईं। ट्रेलर का चालक मौके से वाहन को छड़कर फरार हो गया। मंदिर परिसर में मौजूद अन्य लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से तत्काल घायलों को जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। वहीं मृतकों के परिजनों को सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना से आक्रोशित तीनों के परिजनों ने शवों को हाईवे पर रखकर जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक शौकेंद्र बालियान (थाना अमरोहा देहात), सीओ अवधभान भदौरिया, और नौगावां सादात तहसील की एसडीएम सुनीता सिंह मौके पर पहुंचीं। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में बर्खास्त सिपाही रजत ने कोर्ट में किया सरेंडर:गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर सट्टा चला रहा था, फ्लैट से मिला था 1.46 करोड़ का सोना-चांदी
    Next Article
    CCSU के पत्रकारिता विभाग में छात्रों का प्रदर्शन:छात्र बोले- जूलॉजी की प्रोफेसर को क्यों सौंपा जर्नलिज्म विभाग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment