Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में आईपीएल सट्टा खिला रहे दो बुकी गिरफ्तार:अबतक आठ करोड़ का लेनदेन कर चुके हैं आरोपी, मेन बुकी फरार

    6 hours ago

    2

    0

    झांसी में सीपरी बाजार थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से मोबाइल फोन, नकदी और करोड़ों के ऑनलाइन सट्टे से जुड़े क्वाइन बरामद किए हैं। जांच में आरोपियों के जरिए आठ करोड़ रुपए के लेनदेन का भी खुलासा हुआ है। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर महेंद्रपुरी कॉलोनी स्थित एक मकान पर दबिश दी गई। यहां से अंशुमान सिंह (40) और अभिषेक पाठक (31) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान मौके से 4 स्मार्ट मोबाइल फोन और 5,320 रुपए नकद बरामद हुए हैं। जांच में सामने आया कि मोबाइल फोन में super.omg98.com, agent.omg98.com, super.vkt99.in, agent.vkt99.in, rolex99.com और omg98.com जैसी वेबसाइट्स खुली हुई थीं। इन प्लेटफॉर्म्स पर अलग-अलग यूजर आईडी के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था, जिसमें कुल 8 करोड़ 5 लाख 49 हजार 138 क्वाइन का लेन-देन पाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के 9 बैंक खातों की जांच में सट्टे से जुड़े लेन-देन के 1.80 लाख रुपए फ्रीज कराए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि इस पूरे नेटवर्क का सरगना रवि कुशवाहा है, जो झांसी के पठोरिया क्षेत्र का निवासी है। वही वेबसाइट्स संचालित करता है और एजेंट व सुपर एजेंट आईडी उपलब्ध कराता है। आरोपी इन आईडी के जरिए आगे ग्राहकों को जोड़कर सट्टा खिलवाते थे। एक रुपये के बदले एक क्वाइन के हिसाब से लेन-देन होता था और भुगतान फोनपे के माध्यम से किया जाता था। लाइव मैच के दौरान रन, विकेट और स्कोर के आधार पर सट्टा लगाया जाता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि मुख्य आरोपी रवि कुशवाहा की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भीषण गर्मी में ‘मटके’ बने लोगों की पहली पसंद:राजस्थानी मटकों, मिट्टी की बोतल और थर्मस की बिक्री तेज, डॉक्टरों ने भी बताया ज्यादा फायदेमंद
    Next Article
    लखनऊ में तूफान आने से कई इलाकों की बिजली गुल:झमाझम बारिश, 11.3°C गिरा तापमान; पेड़ में दबने से 2 युवकों की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment