Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में 42°C पहुंचा पारा, आज बारिश की संभावना:स्कूलों का समय बदला, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

    5 hours ago

    2

    0

    झांसी में भीषण गर्मी से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गुरुवार से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है। साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। बुधवार को झांसी का अधिकतम तापमान 42.04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.08 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.05 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तेज गर्मी और लू के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा है और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। स्कूलों के समय में बदलाव गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय घटाकर सुबह से 11:30 बजे तक कर दिया है, ताकि बच्चों को लू के प्रभाव से बचाया जा सके। अभिभावकों ने भी इस फैसले का स्वागत किया है। प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी जिला प्रशासन ने हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि वे दोपहर में धूप में निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। प्रशासन ने लोगों को हल्के और सूती कपड़े पहनने की भी सलाह दी है। अस्पतालों में बढ़ाए गए इंतजाम झांसी के जिला अस्पताल में मरीजों को राहत देने के लिए कूलर और एसी चालू कर दिए गए हैं। ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए पीने के पानी और छायादार इंतजाम भी किए गए हैं, ताकि गर्मी से राहत मिल सके। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को तापमान में गिरावट आ सकती है। अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जन्मदिन पार्टी में शराब में सलफास देकर दामाद की हत्या:उसी दिन हुआ था झगड़ा, पत्नी और ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article
    प्रेम प्रसंग में युवक ने फंदे से लटककर दी जान:शाहजहांपुर में बहन ने भाइयों पर धमकी देने का आरोप लगाया, प्रेमिका तीन बच्चों की मां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment