Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेम प्रसंग में युवक ने फंदे से लटककर दी जान:शाहजहांपुर में बहन ने भाइयों पर धमकी देने का आरोप लगाया, प्रेमिका तीन बच्चों की मां

    4 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में 35 वर्षीय नितिन नामक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह करीब सात बजे उसका शव मकान के पीछे एक पीपल के पेड़ से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की बहन ज्योति देवल ने आरोप लगाया है कि नितिन का तीन बच्चों की मां से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला के दो भाइयों ने घर आकर नितिन को जान से मारने की धमकी दी थी। बहन के अनुसार, इसी परेशानी के चलते नितिन ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। यह घटना जलालाबाद थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर की है। 35 वर्षीय नितिन अविवाहित था और अपने चार बहनों और दो भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह जलालाबाद नगर के चौराहे पर पनीर की दुकान चलाता था। परिजनों के अनुसार, बीती रात खाना खाने के बाद नितिन सो गया था। रात में किसी समय वह उठकर छत पर आया और मकान के ठीक पीछे लगे पीपल के पेड़ की टहनी से लटककर उसने अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की बहन ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे उसका मोबाइल बजा था, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि कोई फोन आया था या अलार्म बजा था। इसके बाद सुबह तीन बजे फिर अलार्म बजा, जिसे बंद करने के बाद वे सो गए। बहन ने आशंका जताई कि नितिन शौच के लिए उठा होगा और छत पर जाकर उसने आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी राजीव तोमर ने बताया कि एक युवक ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में 42°C पहुंचा पारा, आज बारिश की संभावना:स्कूलों का समय बदला, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
    Next Article
    CM योगी के अयोध्या दौरे पर ट्रैफिक डायवर्जन:आज दोपहर 3 बजे से कई रास्ते बंद, टेढ़ी बाजार से प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment