Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में 18 लाख रुपए के 126 मोबाइल बरामद:एसएसपी ने मालिकों को सौंपे, अपना फोन पाकर खिल उठे चेहरे

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में 18 लाख रुपए कीमत के 126 मोबाइल बरामद किए गए। सोमवार को सभी मालिकों को पुलिस लाइन बुलाया गया। जहां पर एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने अपने हाथों से मालिकों को मोबाइल सौंपे। गुम हुए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि मोबाइल गुम होने पर लोगों ने जनपद के अलग-अलग थानों में प्रार्थना पत्र दिए थे। सभी थानों से गुम हुए मोबाइलों का डाटा लेकर सर्विलांस टीम को बरामदगी करने के निर्देश दिए थे। पिछले काफी समय से टीम मोबाइल की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही थी। टीम ने सीईआईआर पोर्टल और अन्य तकनीकी साधनों का उपयोग करते हुए 126 मोबाइलों काे बरामद कर लिया। आज पुलिस लाइन में मालिकों को बुलाकर गुम हुए मोबाइल सौंपे गए। मोबाइल गुम होने पर थाने में सूचना दें एसएसपी ने आगे कहा कि ये बरामदगी लगातार चलती रहेगी। अगर किसी का मोबाइल गुम हो जाता है तो तत्काल थाने या चौकी में जाकर अवगत कराएं। ताकि पुलिस उसको बरामद कर सके। झांसी के अलावा अलग-अलग जनपदों से मोबाइल बरामद किए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क पर नहीं खड़े होंगे वाहन, 81 स्कूलों का समय-बदला:एक से 15 अप्रैल तक अभियान चलाकर जांचे जाएंगे स्कूली वाहन
    Next Article
    बुलंदशहर में बूंदाबांदी से मौसम बदला, तापमान में गिरावट:लोगों को गर्मी से मिली राहत, बारिश की संभावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment